रविंद्र प्रसाद मिश्र

By-Election: अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) का अध्यक्ष बनने के बाद सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) और पार्टी की नींव की ईंट माने जाने वाले शिवपाल यादव हाशिए पर चले गए। ये दोनों लोग पार्टी (Samajwadi Party) के लिए कितना जरूरी थे, इसे चुनाव के दौरान सबने देखा। हिलते-डुलते मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) किसी तरह पार्टी का प्रचार करते रहे, तो शिवपाल यादव सारे गिले शिकवे भुला कर भतीजे अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) को दोबारा मुख्यमंत्री बनाने के लिए साथ आ गए। लेकिन चुनाव प्रचार के दौरान विपक्ष व अधिकारियों को देख लेने की अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) और सपा नेताओं की धमकी ने पक्ष में माहौल होने के बावजूद भी कहीं का नहीं छोड़ा। जनता ने उन्हें ‘देख लेने की जगह’ कुछ भी देखने लायक नहीं छोड़ा।

मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) अखिलेश (Akhilesh Yadav) और समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के लिए कितना जरूरी थे, इसे आप सपा के गढ़ में उनके प्रचार से समझ सकते हैं। अखिलेश यादव के प्रचार के दौरान वह उनका नाम तक भूल गए, लेकिन इसके बावजूद भी वह प्रचार में जाते रहे या ले जाया जाता रहा। अब चूंकि मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) का निधन हो चुका है। मुलायम सिंह यादव का 10 अक्टूबर को गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया था। सिर से मुलायम सिंह का साया उठने के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का यूपी की गोला गोकर्णनाथ विधानसभा सीट (Gola Gokarnath Assembly seat) पर हो रहे उप चुनाव (By-Election) के बहाने पहला इम्तिहान होने जा रहा है।

इस सीट पर मंगलवार की शाम से चुनाव प्रचार थम गया है। इस उप चुनाव (By-Election) में सात प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। जीत के लिए भाजपा और सपा की तरफ से पूरी ताकत झोंक दी गई है। गोला विधानसभा क्षेत्र (Gola Gokarnath Assembly seat) में प्रचार के लिए भाजपा ने जहां 40 स्टार प्रचारकों को उतारा, वहीं सपा ने भी 39 स्टार प्रचारकों को कमान सौंपा था। चुनाव साकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।
अरविन्द गिरि के निधन से खाली हुई थी सीट

इसे भी पढ़ें: पूर्वांचल के पशुपालकों को मिला बड़ा तोहफा

गोला गोकर्णनाथ विधानसभा सीट (Gola Gokarnath Assembly seat) से भाजपा से अरविंद गिरी विधायक थे। जिनका दिल का दौरा पड़ने से बीते दिनों निधन हो गया था। भाजपा ने उप चुनाव (By-Election) में स्व. अरविंद गिरि के बेटे अमन गिरि को प्रत्याशी बनाया है, वहीं सपा ने पूर्व विधायक विनय तिवारी को मैदान में उतारा है। इनके अलावा उप चुनाव (By-Election) में पांच और प्रत्याशी मैदान में हैं। चुनाव प्रचार एक नवम्बर की शाम पांच बजे से समाप्त हो गया है। दो नवम्बर यानी बुधवार को पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी और तीन नवम्बर को मतदान होना है।

क्या है समीकरण

कुल प्रत्याशी- 07
मतदेय स्थल- 444
मतदान केन्द्र- 221
कुल मतदाता- 391146
पुरुष मतदाता- 206520
महिला मतदाता- 184881

इसे भी पढ़ें: UP Police Insignia: newschuski की खबर पर लगी मुहर

Spread the news