हैदराबाद: बच्चियां अब स्कूलों में भी सुरक्षित नहीं रह गई हैं। स्कूलों में बढ़ रही दुष्कर्म की घटनाएं डराने वाली हैं। ताजा मामला हैदराबाद से सामने आया है, जहां स्कूल की छत पर नाबालिग लड़की के साथ यौन उत्पीड़न किया गया। आरोप है कि 20 वर्षीय लड़के ने कथित तौर पर 9 साल की बच्ची का यौन उत्पीड़न किया है। आरोपी एक प्राइवेट स्कूल के प्रिंसिपल का लड़का है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की पहचान यासिर के रूप में हुई है। संतोषनगर पुलिस स्टेशन में यह शिकायत दर्ज कराई गई है।

पुलिस में दर्ज शिकायत के आधार पर 9 वर्षीय बच्ची के साथ स्कूल की छत पर एक कमरे में प्रिंसिपल के बेटे ने दुष्कर्म किया। इस मामले में पुलिस ने IPC की धारा 354A, 509 और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम की अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। शिकायत दर्ज होने के बाद आरोपी प्रिंसिपल के लड़के को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की जांच जारी है। वहीं पुलिस को इस बात का भी अंदेशा है कि आरोपी ने अन्य नाबालिग स्कूली लड़कियों को भी अपना शिकार बनाया होगा। स्थानीय पुलिस इस शक के साथ मामले की तहकीकात कर रही है।

इसे भी पढ़ें: बहू के प्राइवेट पार्ट में डंडा डालकर की जान से मारने की कोशिश

गौरतलब है कि इसी तरह की एक घटना में इसी वर्ष मार्च में उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में भी हुई थी। इस घटना में एक प्राथमिक विद्यालय के 71 वर्षीय प्रिंसिपल ने 9 साल की छात्रा के साथ दुष्कर्म किया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी प्रिंसिपल को गिरफ्तार कर लिया था। फिलहाल स्कूलों में बढ़ रही इस तरह की घटनाएं काफी डरावने वाली हैं। ऐसा माना जा रहा है कि बच्चियां अब स्कूलों में भी सुरक्षित नहीं रह गई हैं।

इसे भी पढ़ें: पॉलिसी कराने के लिए बुलाया होटल, किया गैंगरेप

Spread the news