गुरुग्राम: महिलाएं आज जहां हर क्षेत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुकी हैं, वहीं लगभग हर जगह वह शोषण का शिकार भी हो रही हैं। प्रमोशन से लेकर शादी का झांसा देकर महिलाओं का शरीरिक शोषण किया जाना आम बात होती जा रही है। ऐसा हम नहीं बल्कि आंकड़े कहते हैं। इसी तरह का हैरान करने वाला मामला गुरुग्राम से सामने आया है। जहां हैवानों ने इंश्योरेंस कंपनी की महिला बीमा एजेंट को पॉलिसी कराने का बहना करके होटल बुलाया। महिला एजेंट के होटल पहुंचने पर दो लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना गुरुग्राम के सोहना के भोंडसी थाना क्षेत्र की है। पीड़िता ने दो युवकों पर पॉलिसी कराने के बहाने होटल में बुलाकर गैंगरेप करने का आरोप लगाया है। पुलिस अभी तक इस मामले में किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।

बता दें कि मूलरूप से हरियाणा के सोनीपत जिले के मंडौरा गांव की रहने वाली महिला ने बताया कि वह गुरुग्राम में रहकर एक बीमा कंपनी में एजेंट के तौर पर काम करती है। वर्ष 2019 में पॉलिसी कराने के लिए विकास जग्गू से उसकी मुलाकात हुई थी। विकास जग्गू ने अपनी मां की पॉलिसी भी कराई थी। बाद में उसकी मां की मौत हो जाने पर कंपनी से पॉलिसी का क्लेम दिलाने भी उसने ही विकास की मदद की थी। इधर बीच करीब 15 दिन से विकास उससे अपने परिचित जितेन्द्र चौधरी की 30 लाख रुपये की बीमा पॉलिसी कराने की बातें फोन पर कर रहा था।

इसे भी पढ़ें: अमेरिकी युवती से होटल में गैंगरेप

महिला के मुताबिक पॉलिसी कराने के नाम पर उसे भोंडसी थाना क्षेत्र के एक होटल में मिलने के लिए बुलाया था। जब वह मिलने के लिए होटल में पहुंची तो वहां पर विकास और नितिन ने उसे दबोच लिया। दोनों ने बारी बारी से उसके साथ गैंगरेप किया। इसके बाद विकास ने इसकी शिकायत करने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। फिलहाल महिला की शिकायत पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें: दोस्ती कर बनाया शरीरिक संबंध फिर किया सामूहिक दुष्कर्म

Spread the news