फरीदाबाद: लड़कियों की सुरक्षा के जितने प्रयास किए जा रहे हैं, वह उतनी ही असुरक्षित होती जा रही हैं। इसकी एक वजह यह सामाजिक ताना-बाना के कमजोर होने का भी है। अपराधियों में अब इस बात का खौफ बिलकुल नहीं रह गया है कि समाज उन्हें क्या कहेगा।हरियाणा के पलवल से इसी तरह का शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां मजदूर की नाबालिग लड़की का कुछ लोगों ने घर में घुसकर अपहरण कर एक जंगल में ले गए, जहां पांच लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। आरोप है कि मामले की शिकायत करने पर आरोपियों की तरफ से पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी जा रही है।

जानकारी के मुताबिक पीड़िता के पिता ने थाना बहीन में 5 नामजद आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल खबर लिखे जाने तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी। वहीं आरोपियों की तरफ से पीड़िता को जान से मारने की धमकी देने के बाद पूरा परिवार खौफ व दहशत में है।

इसे भी पढ़ें: शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

इस संदर्भ में बहीन थाना प्रभारी कैलाशचंद का कहना है कि ईंट-भट्ठा पर मजदूरी करने वाले एक व्यक्ति ने बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि शिकायत के अनुसार पीड़िता का पिता मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता है। 5 मार्च की रात करीब 12 बजे उसकी 15 वर्षीय लड़की घर में सोई हुई थी। उसी दौरान नूंह के सिंगार गांव निवासी एक युवक अपने 4 अन्य साथियों के साथ आया और उसकी बेटी का अपहरण कर लिया। आरोप है कि इन लोगों ने जंगल में ले जाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और मामले की शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। वहीं अब शिकायत करने के बाद आरोपी पीड़िता और उसके परिवार को लगातार धमका रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: दलित किशोरी को अगवा कर गैंगरेप

Spread the news