पूर्व ब्लॉक प्रमुख पूर्णांशु ओझा ने BJP के मुख्य प्रवक्ता और उपाध्यक्ष से की मुलाकात, 2027 के महामंथन पर हुई चर्चा
Lucknow News: उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों (UP Elections 2027) से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) संगठन को धार देने में जुटी है। इसी कड़ी में प्रतापगढ़ जिले के गौरा (रानीगंज) से पूर्व ब्लॉक प्रमुख और युवा भाजपा नेता इंजीनियर पूर्णांशु ओझा ‘श्यामू’ ने लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में नवनियुक्त पदाधिकारियों से शिष्टाचार मुलाकात की।
वरिष्ठ नेताओं का किया भव्य अभिनंदन, कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह
इं. पूर्णांशु ओझा ‘श्यामू’ ने उत्तर प्रदेश भाजपा के नवनियुक्त मुख्य प्रवक्ता दिनेश प्रताप सिंह से मुलाकात कर उन्हें इस बेहद महत्वपूर्ण और नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इसके साथ ही, उन्होंने भाजपा की नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष अर्चना मिश्रा से भी संगठन मुख्यालय में भेंट कर नए दायित्व के लिए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
प्रतापगढ़ के ही वरिष्ठ नेता को प्रदेश स्तर पर इतनी बड़ी और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से स्थानीय कार्यकर्ताओं और जमीनी कैडर में भारी उत्साह देखा जा रहा है। इसी के तहत, पूर्णांशु ओझा ने दोनों शीर्ष नेताओं को पारंपरिक अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ (बुके) भेंट कर उनका भव्य अभिनंदन किया।
रानीगंज और गौरा क्षेत्र में सक्रिय चेहरा हैं पूर्णांशु ओझा
गौरतलब है कि भाजपा नेता पूर्णांशु ओझा प्रतापगढ़ जिले की राजनीति (विशेषकर रानीगंज, शिवगढ़ और गौरा क्षेत्र) में बेहद सक्रिय और लोकप्रिय चेहरा माने जाते हैं। वह क्षेत्र में लगातार धार्मिक, सामाजिक और राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रमों का नेतृत्व करते रहते हैं।
हाल ही में, उन्होंने शिवगढ़ (रानीगंज) क्षेत्र में भारत मां के अमर शहीदों के सम्मान में एक ऐतिहासिक और विशाल ‘तिरंगा यात्रा’ का सफल नेतृत्व किया था, जिसकी राजनीतिक हलकों में काफी चर्चा हुई थी।
इसे भी पढ़ें: बंगाल विधानसभा में पास हुए दो नए संशोधन विधेयक
आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों पर हुआ मंथन
नेताओं के बीच हुई इस शिष्टाचार मुलाकात के कई राजनीतिक मायने भी निकाले जा रहे हैं। बैठक के दौरान आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के मद्देनजर, संगठन की मजबूती और बूथ स्तर पर पकड़, विपक्षी नैरेटिव को काटने के लिए मीडिया प्रबंधन (Media Management) और बीजेपी सरकार की लोक-कल्याणकारी नीतियों को जन-जन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने की रणनीति पर बेहद सकारात्मक चर्चा हुई।
मुलाकात के बाद युवा नेता पूर्णांशु ओझा ने पूरा भरोसा जताते हुए कहा कि दिनेश प्रताप सिंह के कुशल सांगठनिक अनुभव, जमीनी पकड़ और मुखर वक्तृत्व शैली (कम्युनिकेशन स्किल्स) के चलते उत्तर प्रदेश में पार्टी का मीडिया सेल और अधिक आक्रामक, प्रभावी और सशक्त भूमिका निभाएगा।
इसे भी पढ़ें: UP News: हाईवे पर गिरा चेतक एविएशन का ट्रेनी विमान
