Fatehpur News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश में भले ही महिला अपराधों पर कठोर से कठोर कार्यवाही करने के निर्देश देते हो, लेकिन इसके बावजूद भी अपराधियों में कानून का डर देखने को नहीं मिल रहा है। यही कारण है कि फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की को दबोचकर उसके साथ सामूहिक दरिंदगी की गई। मामले पर पुलिस ने एक्शन लेते हुए एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है।

थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर में अपनी पुत्री के साथ गैंगरेप होने की सूचना दी। दर्ज एफआईआर में बताया गया कि पीड़ित की 15 वर्षीया नाबालिग पुत्री अपनी मां के साथ असोथर में भरत मिलाप का कार्यक्रम देखने गईं थीं। देर रात 10 बजे घर वापस आते समय प्रताप नगर झाल स्थित रमेश हलवाई की दुकान के पीछे उनकी पुत्री टॉयलेट के लिए गई तो उसके साथ चल रहे गांव के लोग आगे निकल गए। टॉयलेट के बाद उनकी पुत्री जाने को हुईं तो तीन युवकों ने रास्ता रोक लिया। फिर ये तीनों उनकी पुत्री को दबोचकर अपने घर ले गए। इसके बाद सभी ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इतना ही नहीं देर रात दो बजे आरोपियों ने उनकी पुत्री को बदहवास स्थिति में घर के बाहर छोड़कर भाग गए। साथ ही किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

इसे भी पढ़ें: Munawwar Rana को नहीं पता अपनी मां का धर्म

सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपी प्रताप नगर झाल और तीसरा आरोपी सारांय गांव का रहने वाला है। इस संदर्भ में असोथर इंस्पेक्टर नीरज यादव का कहना है कि मामले में पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर गैंगरेप का मुकदमा दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों के खिलाफ नामजद एफआईआर में पोक्सो एक्ट भी शामिल है। आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है। अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।

इसे भी पढ़ें: स्वस्थ भारत के निर्माण में स्वास्थ्यकर्मियों का अहम योगदान

Spread the news