एली अवराम ने सुनाया कास्टिंग काउच का चौंकाने वाला किस्सा, बोलीं- हुई थी गंदी डिमांड
Bollywood Scandal: अभिनेत्री एली अवराम ने हॉटरफ्लाई को दिए इंटरव्यू में खुलासा किया कि एक बार वह एक ऐसे शख्स से मिलीं, जिसका इंडस्ट्री के बड़े लोगों से संपर्क था। बातचीत के दौरान उसने बिना झिझक पूछा– क्या तुम वर्जिन हो? एली ने साफ कहा कि वह वर्जिन नहीं हैं, लेकिन इसके बाद जो सवाल आया, उसने उन्हें चौंका दिया।
गंदी डिमांड से सन्न रह गईं एली
एली के मना करने पर उस शख्स ने कहा, तो फिर तुम्हें किसी के साथ सोने में कोई दिक्कत नहीं होगी।’ जब उन्होंने इसका मतलब पूछा तो जवाब मिला– एक बार कर लिया तो ये बड़ी डील नहीं। तुम विदेशी हो, तुम लड़कियाँ तो लोगों के साथ सोती रहती हो। इस बयान ने एली को अपमानित महसूस कराया और उन्होंने लोगों की मानसिकता पर अफसोस जताया।
Instagram पर यह पोस्ट देखें
एली का इंडस्ट्री सफर
एली अवराम न सिर्फ अपनी खूबसूरती, बल्कि शानदार अभिनय और डांस स्टेप्स के लिए जानी जाती हैं। वह फिल्मों, वेब सीरीज़ और कई रियलिटी शोज़ का भी हिस्सा रह चुकी हैं। मूल रूप से स्वीडन की रहने वाली एली को उनके बोल्ड अंदाज और आत्मविश्वास के लिए भी पहचाना जाता है।
इसे भी पढ़ें: महिला ऑपरेटर संग लखनऊ के होटल में पकड़े गए अधिशासी अभियंता
हार्दिक पांड्या संग डेटिंग की अटकलों ने भी बटोरीं सुर्खियाँ
एली अवराम का नाम क्रिकेटर हार्दिक पांड्या के साथ भी जुड़ा रहा। दोनों कई बार साथ नजर आए, यहाँ तक कि एली हार्दिक के भाई की शादी में भी उनके साथ शामिल हुई थीं। हालाँकि, यह रिश्ता जल्द ही खत्म हो गया और दोनों ने अपनी-अपनी राहें अलग कर लीं।
इसे भी पढ़ें: देश में 30 से 40 फीसदी वकील फर्जी, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब
