धार: मध्य प्रदेश के धार जिले में बड़ा हादसा हो गया है, यहां यात्रियों से भरी एक बस नर्मदा नदी में गिर गई है। इस हादसे में 15 यात्रियों की जान चली गई, जबकि 16 लोगों को अब तक जीवित बाहर निकाला गया है। यह बस महाराष्ट्र से इंदौर की तरफ आ रही थी। धार जिले खलघाट में अनियंत्रित होकर नर्मदा में जा गिरी। बताया जा रहा है बस में 50 से अधिक लोग सवार थे। राहत और बचाव कार्य जारी है, माना जा रहा है कि मृतकों की संख्या अभी बढ़ सकती है। उफान पर नर्मदा में धारा तेज होने की वजह से राहत और बचाव कार्य में काफ दिक्कत आ रही है। मध्य प्रदेश के मख्यमंत्री शिवराज सिंह ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है।

मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए जानकारी दी है महाराष्ट्र सरकार की रोडवेज की बस थी, जो इंदौर से पूणे जा रही थी। यह हादसा कैसे हुआ यह जांच का विषय है, पुल पर ब्रेक फेल हुआ या स्टीयरिंग फेल हुआ इसकी जांच की जाएगी। उन्होंने बताया कि बस में 50-55 सवारियों के होने की खबर है।

Dhar Bus Accident

बता दें कि यह हादसा आगरा-मुंबई (एबी रोड) हाईवे पर हुआ। यह रोड इंदौर से महाराष्ट्र को जोड़ता है, घटनास्थल इंदौर से 80 किमी दूर है। यह पुल संजय सेतु पुल के नाम से जाना जाता है, जो दो जिलों धार और खरगोन की सीमा पर बना है। इसका आधा हिस्सा खलघाट (धार) और आधा हिस्सा खलटाका (खरगोन) में आता है। उधर खरगोन से भी कलेक्टर और एसपी मौके पर पहुंच गए हैं।

जानकारी के मुताबिक सुबह पौने दस बजे धामनोद में खलघाट के पास अनियंत्रित हो रेलिंग को तोड़ते हुए नर्मदा नदी में यात्रियों से भरी बस गिर गई। बस में महिलाओं-बच्चों समेत 50 से अधिक यात्री सवार थे। अब तक 15 शवों को निकाला जा चुका है। धामनोद के खलघाट में अनियंत्रित बस टू-लेन पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नर्मदा में जा गिरी। यह पुल काफी पुराना बताया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें: स्विमिंग पुल में तीन बच्चों की मौत 

सीएम शिवराज ने जताया दुख

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घटना पर दुख व्यक्त करते कहा है कि धार जिले के खलघाट में बस के नर्मदा नदी में गिरने से हुई दुर्घटना का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान और परिजनों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति देने तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। उन्होंने बाया कि दुर्घटना स्थल पर जिला प्रशासन की टीम मौजूद है। बस को नदी से निकाल लिया गया है। खरगोन, धार जिला प्रशासन के साथ मैं संपर्क में बना हुआ हूं। घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था के निर्देश दे दिए गए हैं। दुख की इस घड़ी में पीड़ित परिवार खुद को अकेला न समझे, मैं व संपूर्ण प्रदेश उनके साथ है।

वहीं जानकारी मिल रही है कि पुल पर दूसरे वाहन को ओवरटेक करते समय यह हादसा हुआ। हादसे की सूचना मिलते ही खलघाट सहित आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए हैं। इंदौर और धार से एनडीआरएफ (NDERF) की टीम मौके पर पहुंच गई है। शिवराज सिंह चौहान ने घटना को संज्ञान में लेते हुए प्रशासन को बचाव और राहत कार्य तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

इसे भी पढ़ें: सोशल मीडिया पोस्ट पर भड़के कट्टरपंंथी

Spread the news