लखनऊ में डर्मा एडवांस की इंफ्लुएंसर नाइट, ग्लैमर, ग्रैटिट्यूड और ग्रोथ का ग्रैंड सेलिब्रेशन
Lucknow News: नवाबी शहर की शाम तब और खास हो गई जब शहर के अग्रणी एस्थेटिक ब्रांड डर्मा एडवांस ने डिजिटल क्रिएटर्स के सम्मान में एक भव्य ‘इंफ्लुएंसर नाइट’ का आयोजन किया। यह केवल एक पार्टी नहीं, बल्कि उन चेहरों के प्रति आभार का उत्सव था जिनकी रचनात्मकता और भरोसे ने ब्रांड को लखनऊ में टॉप पोज़िशन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है। ग्लैमर, नेटवर्किंग और विज़न, तीनों का संगम इस शाम को यादगार बना गया।
इंफ्लुएंसर्स को समर्पित रही शाम
कार्यक्रम में शहर के प्रमुख ब्यूटी, फैशन और लाइफस्टाइल इंफ्लुएंसर्स ने शिरकत की। मंच से ब्रांड की सफलता का श्रेय डिजिटल समुदाय को देते हुए कहा गया कि आज की प्रतिस्पर्धी दुनिया में ऑर्गेनिक कनेक्ट और विश्वसनीयता ही असली पूंजी है।
पैनल डिस्कशन: बदलते ट्रेंड्स और डिजिटल पावर पर मंथन
शाम का मुख्य आकर्षण रहा एक हाई-इम्पैक्ट पैनल डिस्कशन, जिसमें इंडस्ट्री की प्रतिष्ठित हस्तियों ने अपने अनुभव साझा किए। पैनल में शामिल रहीं
-Supria Agarwal, संस्थापक – डर्मा एडवांस एवं स्टाइल & स्पेसेज़
-Gunjan Bhatia Bhugra, संस्थापक – नेल्स बाय गुंजन
-Bhaavya Kapur, संस्थापक – भाव्या कपूर मेकअप स्टूडियो एंड एकेडमी
-Roopali Sharma, एमडीएस, एस्थेटिक फिजिशियन
चर्चा में ब्यूटी और एस्थेटिक इंडस्ट्री के नए ट्रेंड्स, सोशल मीडिया की निर्णायक भूमिका, और लखनऊ में इस सेक्टर की बढ़ती संभावनाओं पर गहन विचार-विमर्श हुआ। वक्ताओं ने इस बात पर जोर दिया कि ब्रांड बिल्डिंग में क्वालिटी, ट्रस्ट और ट्रांसपेरेंसी सबसे मजबूत स्तंभ हैं।

यह सफलता साझेदारी की जीत है: सुप्रिया अग्रवाल
संस्थापक सुप्रिया अग्रवाल ने कहा कि डर्मा एडवांस की उपलब्धि केवल एक ब्रांड की सफलता नहीं, बल्कि इंफ्लुएंसर समुदाय के सहयोग और विश्वास का परिणाम है। उन्होंने भविष्य में और मजबूत सहयोग व नवाचार के साथ आगे बढ़ने का संकल्प व्यक्त किया।
इसे भी पढ़ें: Car Insurance 2026: एक्सीडेंट क्लेम पर अब नहीं कटेगा टैक्स
कार्यक्रम का समापन लाइव म्यूजिक, इंटरैक्टिव नेटवर्किंग और सेलिब्रेशन के माहौल के साथ हुआ। यह शाम न केवल उपलब्धियों का जश्न थी, बल्कि भविष्य में और बड़े सहयोगों और नई संभावनाओं की दिशा में एक मजबूत कदम भी साबित हुई।
डर्मा एडवांस के बारे में
डर्मा एडवांस लखनऊ का एक अग्रणी एस्थेटिक और स्किन केयर क्लिनिक है, जो आधुनिक तकनीक और विशेषज्ञ सेवाओं के माध्यम से सुरक्षित एवं प्रभावी उपचार प्रदान करता है। गुणवत्ता और इनोवेशन के दम पर ब्रांड ने शहर में अपनी अलग पहचान बनाई है।
इसे भी पढ़ें: एआई सम्मेलन: भारत की अभूतपूर्व सफलता और व्यथित कांग्रेस
