Delhi Flood News: यमुना का जलस्तर बढ़ने से दिल्ली में काफी तबाही हुई है। दिल्ली का निचला इलाका जहां पूरी तरह से जलमग्न हो गया है, वहीं बाढ़ का पानी सुप्रीम कोर्ट के करीब पहुंच गया है। बताया जा रहा है कि पानी और बढ़ा तो सुप्रीम कोर्ट परिसर में घुस जाएगा। हालांकि, इस बीच यमुना के जलस्तर में कमी होने की खबर आ रही है, जो बड़ी राहत देने वाली है। लंबे समय बाद दिल्ली (Delhi) में यमुना के जलस्तर (Yamuna Water Level) का असर बड़े इलाकों पर पड़ा है। दिल्ली के लाल किला का एरिया पानी में पूरी तरह से डूब गया। गुरुवार की सुबह यमुना का जलस्तर 206 मीटर पार हुआ तो कई इलाके जलमग्न हो गए, वहीं शाम होते-होते ये जलस्तर 208 मीटर तक पहुंच गया।

यमुना के बढ़ते जलस्तर को देखकर ऐसा लगता है कि बाढ़ इसबार दिल्ली में सब कुछ डुबाने की फिराक में है। दिल्ली का सिविल लाइंस, यमुना बाजार, निगम बोध घाट, मोनेस्ट्री मार्केट, मजनू का टीला, वजीराबाद, गीता कॉलोनी और शाहदरा बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। दिल्ली लाल किले तक यमुना का पानी पहुंच गया है। निचले इलाकों से बड़ी संख्या में लोगों को निकाला गया है। यहां सभी स्कूल-कॉलेज रविवार तक के लिए बंद कर दिए गए हैं। सरकारी कार्यालयों में वर्क फ्रॉम होम और प्राइवेट दफ्तरों के लिए भी एडवाइजरी जारी की गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जो इस समय फ्रांस दौरे पर हैं, वहां से गृह मंत्री अमित शाह को फोन लगाकर दिल्ली में बाढ़ की स्थिति की जानकारी ली।

Delhi Flood

गृहमंत्री ने प्रधानमंत्री को बताया कि बाढ़ से निपटने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। एक दर्जन से ज्यादा NDRF टीम राहत और बचाव कार्य के लिए मैदान में हैं। पीएम मोदी को यह भी जानकारी दी कि अगले 24 घंटों में यमुना का जलस्तर कम होने की उम्मीद है। उधर बाढ के पानी के चलते ITO से दिल्ली सचिवालय को जाने वाले रास्ते को बंद करना पड़ गया है। बताया जा रहा है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ITO पर भरे यमुना के पानी और स्थिति का जायजा लेने जाएंगे।

इसे भी पढ़ें: पानी-पानी हुई दिल्ली, कई इलाकों में भरा पानी; हालात बेकाबू

दिल्ली में बाढ़ ने तोड़ा रिकॉर्ड

फिलहाल दिल्ली में बाढ़ (Delhi Flood) ने पिछले पांच दशक के रिकॉर्ड तोड़ दिया है, जिसके चलते राजधानी के निचले इलाकों में पानी भरने लगा है। घरों में बाढ़ का पानी आ जाने की वजह से हजारों परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट होना पड़ा है। गुरुवार की सुबह 6 बजे दिल्ली में यमुना का जलस्तर 208.41 मीटर पर पहुंच गया है, जो एक रिकॉर्ड है। यमुना में पानी का जलस्तर बढ़ने के कारण कई इलाके पानी में डूब गए हैं। दिल्ली के बाहरी रिंग रोड पर पानी भरने की वजह से सड़क को आवाजाही के लिए बंद करनी पड़ गई है। वहीं मजनू का टीला से लेकर आईटीओ तक के रास्ते भी डूब गए हैं।

इसे भी पढ़ें: गांव वालों ने रामलीला के जरिए मुगलों से सनातन धर्म को बचाया

Spread the news