Chandauli News: समाज पर आधुनिकता के हावी होते ही रिश्ते दम तोड़ने लगे हैं। बच्चों को जन्म देने वाली माताएं जहां वृद्धाश्रम पहुंच रही हैं, वहीं बेटियों की आबरू को अब पिता से खतरा होने लगा है। हिंदू सभ्यता में इसे सबसे निकृष्ट कृत्य माना गया है, लेकिन चारित्रिक पतन के चलते लोगों में सभ्य-असभ्य का भेद खत्म हो गया है। उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के मुगलसराय कोतवाली पुलिस ने एक कलयुगी बाप को गिरफ्तार किया है। बाप पर अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है। बताया जा रहा है आरोपी अपनी विधवा तथा विक्षिप्त हो चुकी पुत्री के साथ जबरदस्ती दुष्कर्म करता था। पति के हरकतों ऊब कर उसकी पत्नी ने पुलिस को तहरीर देकर बेटी को इस नरकीय जीवन से बचाने की गुहार लगाई।

मां की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। कलयुगी पिता का लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। लोगों को यकीन नहीं हो रहा कि सगा बाप अपनी ही बेटी के साथ इस तरह की घिनौनी हरकत कर सकता है। फिलहाल पुलिस आरोपी को जेल भेजने के साथ मामले की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें: राजभर ने बीजेपी प्रत्याशी दारा सिंह चौहान के लिए घोसी से संभाली कमान

जानकारी के मुताबिक मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर खुद के पति के पर गंभीर आरोप लगाए। उसने बताया कि उसकी बेटी शादी के बाद विधवा हो गई, जिसके चलते वह मानसिक रूप से विक्षिप्त हो गई है। ऐसे में उसका पति आए दिन अपनी ही बेटी के साथ दुष्कर्म कर रहा है। इतना ही नहीं मना करने पर हम दोनों को प्रताड़ित करता है। महिला के शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो उसने अपने कुकर्मों को स्वीकार कर लिया। मुगलसराय कोतवाल दीनदयाल पांडेय ने बताया कि महिला की शिकायत के बाद पुलिस टीम ने उसके पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। महिला ने अपने पति पर अपनी विधवा पुत्री के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। मामले की जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस ने दिल्ली की सभी 7 सीटों पर ठोका अपना दावा

Spread the news