सीके मिश्र

Budget 2022: 1 फरवरी, 2022 को अभी थोड़ी देर भारत में बजट पेश होगा। इस बजट को चौथी बार वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन करेंगी। भारत में बजट हमेशा संभावनाओं और आशाओं का बजट होता है। बजट वहां की विकास रोजगार व राजनीतिक दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण होता है। वैसे आंकड़ों के हिसाब से भारत में रोजगार की बड़ी समस्या बनी हुई है, लेकिन आत्मनिर्भर की सहायता से इसकी समस्या को भारत ने दूर कर लिया है।

पिछले कुछ महीनों में देखा गया है कि श्रमिकों को लेकर के प्रधानमंत्री व राज्य सरकारें बहुत उत्सुक है। कभी उनके साथ फोटो खिंचवा जाता है, तो कभी उनको अधिक योजनाओं में लाभान्वित करने के लिए कोशिश किया जा रहा है, तो इस बजट में भी श्रमिकों के लिए कुछ अच्छा ही होगा। भारत में मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर को ही ज्यादा मजबूत देने की सरकार की इस बार भी योजना होगी।

इस बार खर्चों को देखते हुए सरकार सैलरी क्लास मैं कुछ छूट दे सकती हैं, जैसे कि NPS का लिमिट बढ़ाकर या धारा 80 सी के अंदर उसकी सीमा बढ़ाकर पिछले 2 साल से लोग लॉकडाउन की वजह से घरों में काम कर रहे हैं, जिससे उनके बिजली के खर्चे में बढ़ोतरी हुई है। तो सरकार उनको स्टैंडर्ड डिडक्शन के माध्यम से छूट दे सकती है। भारत में इंफ्रास्ट्रक्चर का बहुत बड़ा स्कोप है, जिसको सरकार हमेशा आगे करने में लगी हुई है। इंफ्रास्ट्रक्चर में बजट बढ़ाने की पूरी आशा है।

लॉकडाउन के वजह से लोग अपने कंप्लायंस पूरे नहीं कर पा रहे हैं, सरकार उसमें भी सहूलियत दे सकती है। पांच राज्यों के चुनाव है यूपी पंजाब आदि को कैपिटल इन्वेस्टमेंट में प्रोत्साहन के लिए बजट दिया जा सकता है। सरकार डिजिटलाइजेशन के लिए बहुत जोर जोर से काम कर रही है बजट की संभावनाएं वहां भी बहुत ज्यादा है। सबसे महत्वपूर्ण व ज्यादा रोजगार देने वाली योजना आत्मनिर्भर भारत में किन योजना मेक इन इंडिया के तहत विभिन्न योजनाओं का भी आवाहन किया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: भारत को समझने की कुंजी

भारत में छोटी संस्थाओं को लोन देने के लिए भी नियम को और सरल बनाया जा सकता है, क्योंकि अगर लोन सस्ते होंगे। तो रोजगार में वृद्धि होगी वैसे तो यह सरकार हमेशा रूलर एरिया को हमेशा तवज्जो दे रही है। इस बार भी रूलर एरिया को विकसित करने वाली योजनाओं में बजट बढ़ा सकती है और नए योजना भी ला सकती है। कल सेक्टर में नए हॉस्पिटल वाह हेल्थ सिस्टम को सही करने के लिए योजनाओं का एलान हो सकता है।

पूरे भारत में रेलवे को लेकर के एक बड़ी स्कीम बड़ी योजना की जा सकती है, क्योंकि रेलवे में रोजगार की संभावनाओं का भी एक असर देखा जा रहा है। भारत कृषि प्रधान देश है और कृषि जहां का लोगों की एक जीव आत्मा की तरह है बहुत अच्छे उद्योग कृषि पर आधारित है। पिछले 2 सालों से सबसे महत्वपूर्ण किसानों का मुद्दा किसानों के मुद्दे पर सरकार कुछ बड़े योजना का प्रस्ताव कर सकती है। क्योंकि लॉकडाउन में देखा गया था कि सभी इंडस्ट्री में एक कसमस की स्थिति बनी हुई थी, लेकिन हमारा कृषि उद्योग अपनी ऊंचाइयों को छू रहा था।

इसे भी पढ़ें: वैज्ञानिक डॉ. बीबी सिंह का ह्रदय गति रुकने से निधन

Spread the news