प्रतापगढ़: भाभा परमाणु अनुसन्धान संस्थान के महान वैज्ञानिक डॉ. बीबी सिंह का 30 जनवरी को मुंबई मेे निधन हो गया। वह 85 वर्ष के थे। डॉ. सिंह बार्क के अलावा अंतराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी में भी रेडिएशन विभाग के अध्यक्ष के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व के रूप में सेवा कर चुके थे। इन्हीं के प्रयास से ही कमला नेहरू हॉस्पिटल में कैंसर विंग की स्थापना हुई थी।

डॉ. सिंह डॉ. कलाम के साथ भी देश की सेवा में अभूतपूर्व योगदान दिया है। साथ ही रोटरी क्लब फ्री मिशनरी आदि क्लबों के माध्यम से समाज सेवा से जुड़े रहे। डॉ. सिंह के निधन से देश व समाज की अभुतपूर्व क्षति हुई। देश सदैव इनका ऋणी रहेगा। डॉ. बीबी सिंह प्रतापगढ़ जिले के घाटमपुर गांव के निवासी थे।

इसे भी पढ़ें: ब्रह्मदेव जागरण मंच ने की गरीब परिवार की मदद

Spread the news