बार बालाओं संग भाजपा नेता वीडियो वायरल, बोले- ये AI की साजिश
Jhansi News: उत्तर प्रदेश के झांसी में एक भाजपा नेता का वीडियो वायरल होने के बाद सियासी गलियारों में हड़कंप मच गया है। वीडियो में कथित तौर पर भाजपा नेता आदर्श शर्मा फिल्मी गानों पर बार बालाओं के साथ आपत्तिजनक डांस करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। यूजर्स का कहना है कि जनता के बीच हाथ जोड़कर वोट मांगने वाले जनप्रतिनिधियों का ऐसा आचरण बेहद निराशाजनक है।
View this post on Instagram
वीडियो में नेता जी को दो बार बालाओं के साथ अश्लील हरकतें करते देखा जा सकता है, जिसे किसी निजी पार्टी का बताया जा रहा है। हालांकि, विवाद बढ़ता देख आदर्श शर्मा ने एक वीडियो संदेश जारी कर अपनी सफाई पेश की है। उन्होंने इस वीडियो को पूरी तरह फर्जी करार देते हुए कहा कि यह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का कमाल है। उन्होंने दावा किया कि विरोधियों ने उन्हें बदनाम करने के लिए ‘डीपफेक’ तकनीक का सहारा लेकर उनकी शक्ल का इस्तेमाल किया है।
View this post on Instagram
सोशल मीडिया पर AI वाले तर्क की उड़ी खिल्ली
आदर्श शर्मा की सफाई के बावजूद इंटरनेट यूजर्स उनके दावों को मानने को तैयार नहीं हैं। वीडियो पर कमेंट करते हुए लोग लिख रहे हैं कि यह कहीं से भी AI जनरेटेड नहीं लग रहा है। कुछ यूजर्स ने तंज कसते हुए लिखा, इतनी सफाई से नकल करना अभी एआई के बस की बात नहीं है। वहीं, विपक्ष ने भी इस मुद्दे पर सत्ताधारी दल को घेरना शुरू कर दिया है। फिलहाल, इस वायरल वीडियो और नेता जी के दावों की सच्चाई जांच का विषय बनी हुई है।
इसे भी पढ़ें: हरियाणा निकाय चुनाव: भाजपा-कांग्रेस में कांटों का मुकाबला
इसे भी पढ़ें: प्रतीक यादव के पोस्टमार्टम में खुलासा, खून का थक्का बना मौत का कारण
