BJP Foundation Day: भारतीय जनता पार्टी के 42वें स्थापना दिवस (BJP 42nd Foundation Day) पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने बुधवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कार्यकर्ताओं से कहा कि मेरी प्रार्थना है कि मां स्कंदमाता का आशीर्वाद देशवासियों, भाजपा के प्रत्येक कर्मठ कार्यकर्ता और प्रत्येक सदस्य पर हमेशा बना रहे। पीएम मोदी ने कहा कि आज नवरात्रि की पांचवीं तिथि भी है, आज के दिन हम सभी मां स्कंदमाता की पूजा करते हैं। उन्होंने कहा कि हम सबने देखा है कि मां स्कंदमाता कमल के आसन पर विराजमान रहती हैं और उनके दोनों हाथों में कमल का फूल रहता है। ‘मैं देश और दुनिया भर में फैले भाजपा के सभी सदस्यों को बहुत बहुत शुभकामनाएं देता हूं। कश्मीर से कन्याकुमारी, कच्छ से कोहिमा तक भारतीय जनता पार्टी एक भारत, श्रेष्ठ भारत के संकल्प को निरंतर सशक्त कर रही है।

इन तीन वजहों से स्थापना दिवस महत्वपूर्ण

प्रधानमंत्री ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि इस बार का पार्टी का स्थापना दिवस 3 और वजहों से और महत्वपूर्ण हो गया है। पहला कि इस समय हम देश की आजादी के 75वां वर्ष आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं। जोकि प्रेरणा का बहुत बड़ा अवसर है। दूसरा कारण है तेजी से बदलती हुई वैश्विक परिस्थितियां, बदलता हुआ ग्लोबल ऑर्डर। इसमें भारत के लिए कई नई संभावनाएं बन रही हैं। इसी तरह तीसरा कारण भी उतना ही अहम है। कुछ सप्ताह पहले चार राज्यों में भाजपा की डबल इंजन की सरकारें पुन: सत्ता में लौटी हैं। ऐसा इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि तीन दशकों के बाद राज्यसभा में किसी पार्टी के सदस्यों की संख्या 100 तक पहुंची है।

इसे भी पढ़ें: 10 अप्रैल से मिलेगा गेंहू, चना, तेल और नमक

पीएम मोदी ने आगे अपने संबोधन में कहा कि वैश्विक दृष्टिकोण से देखें या राष्ट्रीय दृष्टिकोण से, भाजपा का दायित्व, भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व लगातार बढ़ता जा रहा है। इसलिए भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता, देश के सपनों का, देश के संकल्पों का प्रतिनिधि है। इस अमृत काल में भारत की सोच आत्मनिर्भरता की रही है। भाजपा की सोच लोकल को ग्लोबल बनाने की, सामाजिक न्याय और समरसता की रही है। पीएम मोदी ने कहा कि इन्हीं संकल्पों को लेकर एक विचारबीज के रूप में भारतीय जनता पार्टी की स्थापना हुई थी। इसलिए ये अमृत काल भाजपा के हर कार्यकर्ता के लिए कर्तव्य का काल है।

इसे भी पढ़ें: बारात घर पर चला योगी का बुलडोजर

Spread the news