नई दिल्ली: भारत को मजबूत बनाना है तो भारत के लोगों, खासकर महिलाओं और बच्चों को एनीमिया से मुक्त करना ही होगा। केंद्रीय महिला कल्याण एवं बालविकास मंत्री स्मृति ईरानी ने मंत्रालय के सलाहकारों की बैठक में यह बात कही। सलाहकार डॉ. शिप्राधर ने कहा कि इस अभियान को बहुत ईमानदारी से चला कर देश की नारी शक्ति की वास्तविक मजबूती दी जा सकेगी। डॉ. शिप्राधर ने महिला एवम् बाल विकास मन्त्रालय में सलाहकार के रूप में भारत विकास परिषद का पक्ष रखा।

भारत विकास परिषद पिछले कई वर्षों से एनीमिया मुक्त भारत हेतु कार्य कर रहा है, देश के प्रत्येक क्षेत्र से महिलाओं ने लोगों को एनेमिया के प्रति जागरूक किया तथा स्क्रीनिंग कर के हीमोग्लोबिन के स्तर का पता किया जिन महिलाओं में हीमोग्लोबिन कम था उनको निःशुल्क दवा दी गई। विदित हो कि लगभग 70 प्रतिशत महिलाओं में एनेमिया यानि हीमोग्लोबिन का स्तर कम पाया गया। जागरूकता ही बचाव है। हमें देश के अन्तिम व्यक्ति तक जागरूकता अभियान के तहत प्रत्येक महिला को एनेमिया से मुक्त करना है यही भारत विकास परिषद का संकल्प है।

इसे भी पढ़ें: पीएम मोदी ने बताई कार्यकर्ताओं की अहमियत

उक्त बातें महिला एवं बाल विकास की राष्ट्रीय सचिव (भारत विकास परिषद) डॉ. शिप्रा धर ने व्यक्त की। जन जन का यही है सपना एनीमिया मुक्त देश हो अपना। डॉ. शिप्रा धर के साथ निधि जैन फरीदाबाद दिल्ली से शामिल हुई। महिला एवं बाल विकास मन्त्रालय की मन्त्री स्मृति ईरानी ने एनेमिया के क्षेत्र में कार्य को सराहा तथा भारत विकास परिषद को इस पुनीत अभियान के लिए धन्यवाद दिया।

इसे भी पढ़ें: बारात घर पर चला योगी का बुलडोजर

Spread the news