नई दिल्ली: भारत में जिस रफ्तार से सड़के बन रही है, उसके कई गुना रफ्तार से यहां सड़क हादसे भी हो रहे हैं। देश में हर वर्ष सड़क दुर्घटना में लाखों लोगों की मौत असमय हो रही है। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने भारत में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता जाहिर करते हुए बताया कि सड़क दुर्घटना में मरने वालों की संख्या के मामले में भारत दुनिया में टॉप पर है। नितिन गडकरी राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में बताया कि सड़क हादसों में मारे गए लोगों की संख्या में भारत सबसे ऊपर है। घायलों के मामलों में भारत तीसरे पायदान पर है।

गडकरी ने जानकारी देते हुए बताया कि सड़क मंत्रालय ने सड़क दुर्घटना के पीड़ितों को एक योजना के तहत अधिक मुआवजा देने के लिए एक स्थाई समिति का गठन किया है। उन्होंने इस समिति का गठन ‘हिट एंड रन’ मोटर दुर्घटना योजना 2022 के तहत किया गया था। सड़क एवं परिवहन मंत्रालय की तरफ से जारी एक ज्ञापन के मुताबिक मंत्रालय में संयुक्त सचिव अमित वरदन को समित का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

इसे भी पढ़ें: देश को एनीमिया से मुक्त बनाना बहुत जरूरी

वित्त मंत्रालय के दो और संयुक्त सचिवों सौरभ मिश्र और अमित सिंह नेगी को भी स्थाई समिति का सदस्य नामित किया गया है। जानकारी के अनुसार सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने ऐसे मामलों में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को दिए जाने वाले मुआवजे की राशि को 12,500 रुपए से बढ़ाकर 50 हजार रुपए कर दिया गया है। इसके अलावा मौत के मामलों में राशि 25 हजार रुपए से बढ़ाकर 2 लाख रुपए कर दी गई है।

इसे भी पढ़ें: पीएम मोदी ने बताई कार्यकर्ताओं की अहमियत

Spread the news