लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) लखनऊ महानगर प्रशिक्षण वर्ग के तीसरे व अंतिम दिन उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने प्रथम वर्ग को केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी योजनाएं आत्मनिर्भर भारत विषय पर संबोधित करते हुए कहा कि पिछले 8 वर्षों में केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार देश में आम लोगों से जुड़े फैसलों में तेजी लाने के लिए जानी जाती है। पिछले 8 साल के कार्यकाल में मोदी सरकार ने आम लोगों के भले के लिए 396 बड़ी योजनाएं आरंभ की हैं। इन योजनाओं के साथ सरकार की कोशिश लोगों को आत्मनिर्भर बनाना है। स्किल इंडिया, स्टैंड अप इंडिया, पीएम शक्ति मिशन ग्राम उजाला योजना राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन जल जीवन राष्ट्रीय शिक्षा ग्राम सड़क योजना स्वास्थ्य योजना आयुष्मान भारत गांवों में बिजली स्वच्छता और शौचालय इंफ्रास्ट्रक्चर पर काम प्रधानमंत्री आवास योजना, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए, किसानों, श्रमिकों की आत्मनिर्भरता के लिए, विभिन्न योजनाएं लागू की गई।

केंद्र सरकार ने लोकतंत्र की जड़ों को मजबूत करते हुए जम्मू कश्मीर में धारा 370 और 35a को हटाया। श्री राम मंदिर के निर्माण के मार्ग का प्रशस्ति कर मुस्लिम महिलाओं को ट्रिपल तलाक के अभिशाप से मुक्ति जैसे निर्णयों के माध्यम से नए भारत का सर्जन किया है और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाते हुए देश की जनता के मन में आत्मविश्वास जागृत किया है।

Bharatiya Janata Party

दूसरे सत्र में पुष्कर मिश्रा द्वारा प्रदेश में भाजपा सरकार एवं उसकी उपलब्धियों के विषय पर प्रकाश डाला और तीसरे व अंतिम सत्र में पूर्व जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह द्वारा “भारत वैश्विक परिदृश्य” पर विस्तृत चर्चा की। महेंद्र सिंह ने कहा 2014 से पहले भारत दुनिया की ओर देखता था लेकिन अब संपूर्ण विश्व भारत की ओर देख रहा है प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भारत एक शक्तिशाली और समुद्र देश के रूप में जाना जा रहा है और जिस के पद चिन्हों पर चलने के लिए विश्व लालायित है।

इसे भी पढ़ें: तीन दिवसीय लखनऊ महानगर प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ

समापन सत्र में महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि तीन दिवसीय शिविर में प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं ने संगठन की कार्यशैली और पद्धति पर विभिन्न विषयों पर विस्तार से बात रखी है जिसको आप लोगों ने पूरी तन्मयता के साथ सुना और समझा। सीखने की कोई भी सीमा नहीं होती है, इसलिए पार्टी द्वारा समय-समय पर प्रशिक्षण वर्गों का आयोजन किया जाता है। हम सभी को सीख लेते हुए भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के पद चिन्हों पर चलने का प्रयास करते हुए व्यक्तित्व निर्माण की दिशा में कार्य करना है।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि समापन सत्र में मंच संचालन महामंत्री रामअवतार कनौजिया द्वारा किया गया जबकि अन्य सत्रों में आनंद द्विवेदी, और अशोक तिवारी द्वारा किया गया। कार्यक्रम अध्यक्षता रमाशंकर त्रिपाठी हर शरण लाल गुप्ता और बृज किशोर द्विवेदी द्वारा की गई। अंतिम दिन वर्ग में प्रमुख रूप से महानगर महामंत्री त्रिलोक सिंह अधिकारी सुनील यादव महानगर पदाधिकारी मोर्चों के अध्यक्ष के साथ प्रकोष्ठ व विभागों के संयोजक और सह संयोजक भी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें: जेल में ‘नीची जाति’ होने के चलते भेदभाव

Spread the news