चडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) गुरुवार को एकबार फिर से शादी के बंधन में बंध गए हैं। चंडीगढ़ स्थिति अपने आवास पर उन्होंने सादगी पूर्ण माहौल में डॉ. गुरप्रीत कौर (Gurpreet Kaur) के साथ शादी रचाई। बता दें कि यह भगवंत मान (Bhagwant Mann) की दूसरी शादी है। वहीं शादी से पहले ही सोशल मीडिया पर सीएम भगवंत मान (Bhagwant Mann) को बधाइयां मिलने लगी थीं। शादी संपन्न होने के बाद दूल्हा और दुल्हन की मनमोहक तस्वीरें भी सामने आई हैं। गौरतलब है कि इस शादी समारोह में ज्यादा भीड़-भाड़ नहीं थी।

आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा बाराती के तौर पर समारोह में पहुंचे थे। उन्होंने भगवंत मान की शादी की सुंदर तस्वीरें भी साझा कीं। इस मौके पर राघव चड्ढा ने जमकर हंसी-ठिठोली भी की। उन्होंने पंजाबी में कहा, ‘साडे वीर दा व्याह, सानू गोडे गोडे चाह’ यानी मेरे बड़े भाई की शादी है और आज मैं काफी खुश हूं। बड़े भाई की शादी के बाद अब छोटे की नंबर लगना है।

Bhagwant Mann marriage

सीएम भगवंत मान समारोह में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी पहुंचे थे। बताया जा रहा है उन्होंने शादी की रस्में निभाईं। बता दें डॉ. गुरप्रीत कुरुक्षेत्र के पेहोवा की रहने वाली हैं। 30 वर्षीय गुरप्रीत ने शादी से पहले ट्विटर पर खुशी का जाहिर की थी। इसके बाद से बधाइयों का तांता लग गया। गौरतलब है कि गुरप्रीत भगवंत मान से 16 वर्ष छोटी हैं। वहीं भगवंत मान ने पहली पत्नी से वर्ष 2015 में तलाक ले लिया था।

इसे भी पढ़ें:पत्नी की अदला-बदली का खेल खेलता था पति

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस मौके पर कहा, मुझे खुशी है कि मेरा छोटा भाई आज शादी के बंधन में बंध रहा है। यह एक जिंदगी की नई शुरुआत है। भगवान उन दोनों को खुश रखें। केजरीवाल ने ट्वीट कर भी शादी की बधाई दी है।

इसे भी पढ़ें: सलमान चिश्ती गिरफ्तार

Spread the news