Shinzo Abe: जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे (Shinzo Abe) को भाषण देने जाते वक्त हमलावर ने गोली मार दी। हमलावर ने शिंजो आबे (Shinzo Abe) के सीने में गोली मारी है, जिससे उनकी हालत बेहद ही नाजुक है। जापान के पूर्व प्रधानमंत्री पर यह हमला पश्चिमी जापान के नारा शहर में हुआ है। 67 वर्षीय शिंजो आबे (Shinzo Abe) पर हमला उस वक्त हुआ जब वह भाषण देने जा रहे थे। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर गए। उन्हें बेहोशी की हालत में अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां उनकी हालत काफी नाजुक बताई जा रही है। वहीं शिंजो आबे (Shinzo Abe) के सुरक्षा कर्मियों ने हमलावर को पकड़ लिया है।

Shinzo Abe shot

शिंजो आबे की गर्दन से काफी खून बह चुका है। बता दें कि शिंजो आबे (Shinzo Abe) लंबे समय तक जापान के प्रधानमंत्री रहे हैं। शिंजो आबे (Shinzo Abe) को गोली मारने के बाद हमलावर भागने लगा, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उसे धर दबोच लिया है। हमलावर की उम्र 40 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। गोली लगते ही शिंजो आबे (Shinzo Abe) को एयर एंबुलेंस के जरिए एयर लिफ्ट किया गया।

इसे भी पढ़ें: लालू की हालत बेहद नाजुक

सुरक्षाकर्मी हमलावर से पूछताछ कर रहे हैं। गौरतलब है कि शिंजो आबे (Shinzo Abe) ने अगस्त 2020 में खराब स्वास्थ्य के जापान के कारण प्रधानमंत्री का पद छोड़ दिया था। आबे ने वर्ष 2006 में एक साल और फिर वर्ष 2012 से 2020 तक जापान के प्रधानमंत्री का पद संभाला। जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे (Shinzo Abe) को गोली मारे जाने के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खलबली मच गई है। हमलावर कौन है और उसने क्यों गोली मारी इसकी जानकारी हासिल की जा रही है।

इसे भी पढ़ें: युवाओं के अन्दर प्रश्न पूछने की ललक होनी चाहिए

Spread the news