Bareilly News: महिला अपराधों के खिलाफ कड़ कानून के बावजूद भी कोई रहत मिलती नजर नहीं आ रही है। घर और बाहर दोनों जगहों पर महिलाओं की आबरू खतरे में बनी हुई है। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के बरेली जनपद से सामने आया है। यहां खेत में घास काटने गई महिला के साथ बगल गांव के रहने वाले एक युवक ने दुष्कर्म किया है। आरोप है कि युवक ने खेत में महिला को अकेला पाकर पहले उसके साथ अश्लील हरकत की और जब उसने इसका विरोध किया तो उसके मुंह में कपड़ा ठूस कर उसके साथ दरिंदगी की। इस दौरान आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया है। शिकायत पर क्योलड़िया थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। खबर लिखे जाने तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई थी।

बरेली जनपद के क्योलड़िया थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला का आरोप है कि वह खेत में घास काटने गई थी, तभी गांव रिठौरा का रहने वाला गोविंद लाल वहां आ गया। खेत में उसे अकेला पाकर उसने छेड़छाड़ करना शुरू कर दिया। महिला ने जब इसका विरोध किया तो उसने उसके हाथ-पैर बांध दिए और मुंह में कपड़ा ठूस दिया। युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसका अश्लील वीडियो भी बना ली। इस बारे में किसी से बताने पर आरोपी ने महिला की लड़की के साथ भी दुष्कर्म करने की धमकी देकर भाग निकला। जानकारी के मुताबिक महिला का पति बाहर रहता है। वह अपनी बेटी के साथ रहती है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें: Gadar-2 की टीम ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की मुलाकात

घटना के बाद से पीड़िता इतनी डरी हुई है कि वह खेत की तरफ जाना छोड़ दिया है, जिससे उसके पशुओं के सामने चारे का संकट बन गया है। महिला को अब अपनी लड़की की सुरक्षा का डर सता रहा है। पीड़िता ने पुलिस से आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। क्योलड़िया थाना प्रभारी अजय कुमार शुक्ला का कहना है कि पीड़िता की शिकायत पर दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया है और आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: नेहा मलिक ने दुबई की बीच सड़क कर हॉट फोटोशूट

Spread the news