Chandrayaan 3 Landing: भारत के चंद्रयान-3 के चंद्रमा पर सफल लैंडिंग हो गई है। इसके लिए पूरे देश में पूजा, पाठ और दुआएं की गई। देशभर में इसको लेकर उत्साह रहा है, लेकिन यूपी के गाजीपुर (Ghazipur) जनपद में एक अलग ही उत्साह देखने को मिला। इसकी वजह यह थी कि गाजीपुर के गांव का बेटा भी भारत के मून मिशन चंद्रयान-3 की टीम में शामिल सदस्यों में से एक है। गाजीपुर जनपद के रेवतीपुर गांव में रहने वाले कमलेश शर्मा (Kamlesh Sharma) चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग टीम का हिस्सा रहे। ऐसे में उनका पूरा परिवार और गांव के लोग की खुशी का कोई ठिकाना न रहा।

गाजीपुर के रेवतीपुर गांव के रहने वाले कमलेश शर्मा के पिता का नाम वेद प्रकाश शर्मा है, जो पेशे से एडवोकेट हैं। कमलेश शर्मा के बारे में बात करें तो उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई भी गाजीपुर से ही की है। गाजीपुर के कॉलेज से साइंस में इंटर पास करने के बाद उन्होंने लखनऊ से ग्रेजुएशन और गणित से पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। वह बढ़ाई में शुरू से इतने तेज रहे कि उनके बहुत अच्छे मार्क्स आते थे। कमलेश शर्मा ने 12 अप्रैल, 2010 को इसरो ज्वाइन किया था और आज वह चंद्रयान-3 में शामिल 12 सदस्यों में से एक हैं।

इसे भी पढ़ें: Chandrayaan-3 की सॉफ्ट लैंडिंग नए भारत के सामर्थ्य और शक्ति का प्रदर्शन

गौरतलब है कि कमलेश शर्मा ने बीते करीब 10 वर्षों में कई सैटेलाइट मिशन में हिस्सा लिया। इनमें मार्स आर्बिटर मिशन (मंगलयान), कार्टोसैट-1, ओशनसैट-2, हैमसैट, कार्टोसैट-2ए, इंडिया और फ्रांस के ज्वाइंट वेंचर सेटेलाइट, मेघा ट्रोपिक-1 सेटेलाइट के सफल प्रक्षेपण में उनकी अहम भूमिका रही है। बंगलूरू के इंडियन स्पेस रिसर्च आर्गेनाइजेशन टेलीमेट्री, ट्रैकिंग एंड कमांड नेटवर्क (इसट्राक) में मंगलयान की सफलता पर कमलेश शर्मा को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शाबाशी दी थी।

इसे भी पढ़ें: शाम को चांद पर भारत रचेगा इतिहास

Spread the news