Ghosi By-Election 2023: घोसी विधानसभा उप चुनाव सत्तारूढ़ पार्टी बीजेपी और मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी के लिए नाक का सवाल बन गया है। सपा के सामने जहां जीती हुई सीट को दोबारा जीतने की चुनौती है, वहीं बीजेपी घोसी से चुने गए विधायक को फिर से जीत दिलाने के लिए पूरी ताकत झोक दी है। माना जा रहा है घोसी उपचुनाव का असर लोकसभा चुनाव 2024 पर भी पड़ सकता है। सूत्रों के मुताबिक बीजेपी ने उत्तर प्रदेश के मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत 40 स्टार प्रचारकों को मैदान में उतारने का फैसला लिया है।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने घोसी विधानसभा उप चुनाव के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची चुनाव आयोग को सौंपी है। अरुण सिंह की तरफ से चुनाव आयोग को सौंपी गई इस सूची में प्रमुख रूप से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्रियों केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक के साथ केंद्रीय मंत्रियों महेंद्र नाथ पांडे, कौशल किशोर और पंकज चौधरी का नाम शामिल है।

इसके साथ ही सूची में बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधा मोहन सिंह, पार्टी के प्रांतीय अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह, प्रदेश के मंत्रियों धर्मपाल सिंह, सूर्य प्रताप शाही, स्वतंत्र देव सिंह, बेबी रानी मौर्य, नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’, अनिल राजभर, एके शर्मा, असीम अरुण, जेपीएस राठौर, दयाशंकर सिंह और दानिश आजाद अंसारी के नाम शामिल हैं। गौरतलब है कि घोसी विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान पांच सितंबर को होगी और मतों की गिनती आठ सितंबर को होनी है।

इसे भी पढ़ें: BJP प्रत्याशी दारा सिंह चौहान पर फेंकी गई काली स्याही

दारा सिंह चौहान के सामने सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह मैंदान में

विधानसभा चुनाव 2022 में सपा के टिकट पर घोसी से चुनाव जीतने वाले दारा सिंह चौहान के गत महीने बीजेपी में शामिल हो गए। इसके बाद उन्होंने विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया, जिसके चलते उपचुनाव हो रहे हैं। बीजेपी ने घोषी उपचुनाव में दारा सिंह चौहान को ही अपना उम्मीदवार बनाया है। जबिक समाजवादी पार्टी इस सीट पर लगातार दूसरी बार जीत हासिल करने के लिए पूरा जोर लगा दिया है। सपा ने पूर्व विधायक सुधाकर सिंह को यहां से अपना उम्मीदवार बनाया है।

इसे भी पढ़ें: Gadar-2 की टीम ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

Spread the news