पीलीभीत: पैनी नजर सामाजिक संस्था के अध्यक्ष व आम आदमी पार्टी रुहेलखंड प्रांत की उपाध्यक्ष एडवोकेट सुनीता गंगवार ने निगम चुनावों को लेकर पीलीभीत में एक जनसभा को संबोधित किया। सुनीता गंगवार ने कहा कि वर्ष 2014 से हम हिंदू मुसलमानों के नाम पर वोट देते आ रहे हैं। अब हमें काम के आधार पर वोट करना चाहिए आज बीजेपी सरकार के उत्पीड़न से कोई नहीं बचा है। महंगाई की मार पूरी आम जनता झेल रही है। अगर इन सब चीजों से हमें बचना है, तो आम आदमी पार्टी की सरकार बनानी पड़ेगी।

वर्ष 2022 में जनता ने आम आदमी पार्टी को वोट न देकर जो गलती की है, आज जनता उसे महसूस कर रही है। पंजाब की जनता से हमें सीखना चाहिए। उसने एक अच्छी सरकार बनाने के लिए वोट किया। न कि नफरत की राजनीति को बढ़ाने के लिए दिल्ली की जनता से सीखना चाहिए। दिल्ली की जनता ने सबसे पहले काम की राजनीति को आगे बढ़ाया 2014 में जब पूरे देश में मोदी लहर थी।

इसे भी पढ़ें: पूर्व विधायक दयाराम चौधरी ने साझा की खुशियां

तब दिल्ली की जनता ने नफरत की राजनीति को दरकिनार कर काम करने वालों को वोट किया। अब हम निगम चुनाव में झाड़ू का बटन दबाकर अपने गली मोहल्ले नालियों की समस्या को दूर करने के लिए शपथ लें कि झाड़ू का बटन दबाएंगे। सभा में पीलीभीत प्रभारी राम सिंह मौर्य जिला सह प्रभारी अमित मिश्रा नोगमा पकड़िया नगर पंचायत के संभावित चेयरमैन प्रत्याशी संजय सक्सेना मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें: पर्यावरण और आध्यात्म का गहरा संबंध

Spread the news