बस्ती: रविवार को भारतीय जनता पार्टी अनूसूचित मोर्चा द्वारा बनकटी विकास खण्ड क्षेत्र के जगदीशपुर मंझरिया गांव में बाबा साहब डा. भीमराव अम्बेडकर प्रतिमा के निकट कार्यक्रम आयोजित कर द्रोपदी मुर्मू के राष्ट्रपति चुने जाने पर खुशियों को साझा किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक दयाराम चौधरी ने कहा कि द्रोपदी मुर्मू को देश का प्रथम महिला राष्ट्रपति निर्वाचित कराकर भाजपा से सिद्ध कर दिया है कि हमारा लक्ष्य सबका साथ और सबका विकास है।

उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुये पूर्व विधायक दयाराम चौधरी ने कहा कि पूर्व की सरकारों ने कभी इस बात पर ध्यान नहीं दिया कि आदिवासी को यह गौरव मिले। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्णय की सराहना करते हुये उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के रूप में द्रोपदी मुर्मू की जीत से निश्चित रूप से समाज के दबे कुचले, उपेक्षित लोगों के बीच यह संदेश गया है कि लोकतंत्र में एक साधारण महिला भी देश के सर्वोच्च पद पर आसीन हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: पर्यावरण और आध्यात्म का गहरा संबंध

द्रोपदी मुर्मू के राष्ट्रपति चुने जाने पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियों को साझा करने वालों में मुख्य रूप से अजय कुमार पाण्डेय, श्याम सुन्दर भारती, जितिन गौड़, सुनील कन्नौजिया, राम स्वारथ कन्नौजिया, राकेश पाण्डेय, संजय चौधरी, श्यामू कुमार, रीता, शान्ती, प्रभावती, निर्मला, कलावती, जगलाल, सुमित्रा, अरून चौधरी, वशिष्ठ मुनि, रामकेश चौधरी, राम अशीष, उमेश चौधरी, सत्य प्रकाश जायसवाल, कौशल गुप्ता, अनुज सोनी, इन्द्रजीत, हर्षित आदि शामिल रहे। कार्यक्रम के दौरान पूर्व विधायक दयाराम चौधरी को सूचना मिली कि कुछ कावरिये घायल हो गये और जिला अस्पताल में भर्ती हैं, वे अस्पताल पहुंचे और कुशल क्षेम पूंछकर हर स्तर पर सहयोग का आश्वासन दिया।

इसे भी पढ़ें: डा. श्रेया के सिर मिसेज पूर्वान्चल अवार्ड का ताज

Spread the news