बांदा: लोग पार्टी के संगठन महामंत्री पंकज दुबे एवं पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राघवेंद्र शुक्ला ने जनसंपर्क के लिए चित्रकूट एवं बांदा जनपद के प्रवास पर आए हैं। यहां बैठक में कार्यकर्ताओं से मिलकर आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में पार्टी प्रत्याशियों के चयन हेतु विस्तार से चर्चा की गई। अपनी बात रखते हुए संगठन महामंत्री पंकज ने कहा कि हम लोग देश और प्रदेश की गंदी राजनीति सुधारे बिना अब लोग पार्टी के कार्यकर्ता चैन से नहीं बैठेंगे। जन जन तक प्रत्येक जनपद में नई राजनीति के विचारों को पहुंचाएंगे।

Log Party

जनता के सहयोग से एक सशक्त ईमानदार विकल्प लाकर देश प्रदेश की राजनीतिक व्यवस्था को सुधरेंगे जनता का सच्चा साथ मिला तो हम वर्तमान राजनीति को सुधार कर एक ईमानदार नेतृत्व का विकल्प जनता को देंगे। जिस का संचालन देश के जाने-माने कुशल प्रशासको पूर्व वैज्ञानिकों शिक्षाविदों और पत्रकारों के द्वारा किया जा रहा है। हम सुधरेंगे तभी युग सुधरेगा इसलिए लोग पार्टी के साथ आएं एक ईमानदार राजनीति को लाने में पार्टी का सहयोग करें।

इसे भी पढ़ें: ईओ ने निरीक्षण कर परखी हकीकत

पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राघवेंद्र शुक्ला ने अपनी बात रखते हुए कहा कि हमारे देश में अपार संसाधन है इतने संसाधनों का दुरुपयोग हो रहा है राजनेता अमीर हो रहे हैं और जनता गरीब इस खाई को मिटाकर ही एक सशक्त मजबूत भारत का निर्माण किया जा सकता है लोग पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो भ्रष्टाचार बदहाली गरीबी बेरोजगारी से जनता को मुक्ति दिला सकती है।

इसे भी पढ़ें: सपा नेता ने किया जनसंपर्क, वोटर बढ़ाने पर हुई चर्चा

Spread the news