प्रतापगढ़: जनपद के रानीगंज विधानसभा क्षेत्र में स्थित एक कोचिंग संस्थान का उद्घाटन भारतीय जनता पार्टी के प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के प्रदेश सहसंयोजक व निवर्तमान जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश त्रिपाठी ने फीता काट कर किया। इस दौरान श्री त्रिपाठी ने कहा कि यदि हम शिक्षित होंगे, तभी समाज और देश का विकास होगा। उन्होंने कहा कि शिक्षा सभी का अधिकार है किंतु वर्तमान समय में शिक्षा का व्यवसायीकरण हो रहा है, उस पर रोक लगनी चाहिए।

BJP Leader Om Prakash Tripathi

इस दौरान आए हुए आगंतुकों के प्रति विद्यालय के प्रबंधक ने आभार व्यक्त किया। इसके उपरांत भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सह संयोजक प्रबुद्ध प्रकोष्ठ ओम प्रकाश त्रिपाठी ने विधानसभा क्षेत्र रानीगंज के जामताली बाजार सहित आधा दर्जन से अधिक गांव में भ्रमण कर लोगों से जनसंपर्क किया। इस दौरान श्री त्रिपाठी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार के नेतृत्व में देश का सर्वांगीण विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि जनता के हितों के लिए काम करने वाली भाजपा सरकार द्वारा जनता हितों में लिए जा रहे फैसले इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा।

इसे भी देखें: लोकसभा अध्यक्ष से मिले महानिदेशक

इस दौरान कार्यकर्ताओं से श्री त्रिपाठी ने कहा कि साल 2022 के चुनावी जंग को फतह करने के लिए कार्यकर्ता व पदाधिकारी पूर्ण निष्ठा और ईमानदारी के साथ बूथ स्तर पर कार्य करना शुभारंभ कर दें, जिससे उत्तर प्रदेश में पुनः भाजपा का परचम लहराए।

इसे भी देखें: Taliban ने भारत के साथ आयात-निर्यात पर लगाई रोक

Spread the news