गोंडा: गोंडा जिले के परसपुर गंगा पूर्व निवासी फौजी महेश प्रताप सिंह अवकाश लेकर अपने घर आ रहे थे। शुक्रवार सुबह में ट्रेन की चपेट में आने सेना के जवान महेश प्रताप सिंह की मौत हो गई। गांव में जवान का पार्थिव शरीर पहुंचते ही मातम पसर गया। शनिवार की सुबह पैतृक गांव में सैनिक सम्मान के साथ महेश प्रताप सिंह को अंतिम विदाई दी गई। सेना की टुकड़ी ने हवा में फायर कर व शस्त्र झुकाकर उन्हें अंतिम विदाई दी।

महेश प्रताप सिंह सात साल पहले सेना रेजिमेंट में भर्ती हुए थे। महेश प्रताप सिंह अपने कार्य स्थल से छुट्टी ले कर अपने गांव आ रहे थे। जब जवान करनैलगंज पहुंचा तो ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही परिवार में पूरा सन्नाटा सा छा गया। स्थानीय पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेते हुए सेना के आला अधिकारियों को हादसे की सूचना दी।

Army Regiment

महेश प्रताप सिंह के परिवार में इनकी बीवी व एक बच्चा है। महेश प्रताप सिंह का विवाह 2019 में हुआ था। जवान के अंतिम विदाई के दौरान जहां सेना की टुकड़ी मौजूद थी, वहीं स्थानीय लोगों का भी तांता लगा हुआ था। सभी ने नम आंखों से परसपुर के लाल को अंतिम विदाई दी। इस दुर्घटना की जानकारी मिलते ही करनैलगंज के विधायक के चाचा अपने भतीजे व समर्थकों के साथ पहुंचे और पुष्प अर्पित कर जवान को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शोक संतप्त परिवार को अपनी संवेदना व्यक्त की।

इसे भी पढ़ें: 21 आईपीएस अफसरों के तबादले

Spread the news