जनगणना 2027 की तारीखों का ऐलान, 25 जनवरी से 28 फरवरी तक होगी आबादी की गिनती

Census 2027 Reference Date

नई दिल्ली: भारत के रजिस्ट्रार जनरल एवं जनगणना आयुक्त मृत्युंजय कुमार नारायण ने शुक्रवार को देश की बहुप्रतीक्षित जनगणना 2027 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। नए शेड्यूल के मुताबिक, चुनाव वाले और बर्फबारी वाले क्षेत्रों को छोड़कर देश के अधिकांश राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में 25 जनवरी 2027 से 28 फरवरी 2027 तक घर-घर जाकर जनगणना का कार्य संपन्न किया जाएगा। इस दौरान जनगणना के लिए 1 मार्च 2027 को रेफरेंस डेट (Reference Date) माना गया है।

10 जनवरी से खुद जानकारी दर्ज करने की सुविधा

अधिसूचना के अनुसार, इस बार डिजिटलाइजेशन को बढ़ावा देते हुए नागरिकों को अपनी जानकारी स्वयं भरने का अवसर दिया गया है। घर-घर जाकर शुरू होने वाली फील्ड इन्यूमरेशन प्रक्रिया से ठीक पहले 10 जनवरी 2027 से 24 जनवरी 2027 के बीच लोग ऑनलाइन माध्यम से अपनी और अपने परिवार की जानकारी सेल्फ-इन्यूमरेशन (Self-Enumeration) विकल्प के जरिए खुद दर्ज कर सकेंगे।

इसे भी पढ़ें: 1 नवंबर से शुरू होगा देशव्यापी डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट अभियान

इसके बाद, 1 मार्च से 5 मार्च 2027 तक ‘संशोधन राउंड’ (Revisional Round) आयोजित किया जाएगा, ताकि इस अवधि के दौरान हुई किसी भी नई प्रविष्टि या त्रुटि का त्वरित निस्तारण किया जा सके। (खबर अभी और अपडेट होगी)

इसे भी पढ़ें: विधान परिषद, छोटा चुनाव बड़े सबक

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को Like व Twitter व Instagram पर Follow करना न भूलें...