कानपुर: आजादी के अमृत महोत्सव के तहत भारतीय जनता पार्टी द्वारा कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में भाजपा द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के प्रति आम जनता में जागरूकता फैलाने के लिए भाजपा दक्षिण के जूही मंडल की ओर से गोविंद नगर के चावला मार्केट से तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें भाजपा दक्षिण जिलाध्यक्ष डॉ. वीना आर्या पटेल एवं किदवई नगर विधानसभा के विधायक महेश त्रिवेदी शामिल हुए।

तिरंगा यात्रा में शामिल भाजपा नेताओं ने गोविंद नगर बाजार एवं विद्यार्थी मार्केट में घूम-घूम कर व्यापारियों से अपनी दुकान, घर, फैक्ट्री आदि पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा झंडा लगाने की अपील की।

इसे भी पढ़ें: गालीबाज भाजपा नेता के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

इस अवसर पर गौरव तिवारी, संजय कटियार, मनीष त्रिपाठी, नवीन पण्डित, शिवशंकर सैनी, सुनील नारंग, दीपू पासवान समेत तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें: राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर आधारित शिक्षण कौशल का विकास अनिवार्य

Spread the news