Ajmer 92 Story: इतिहास अपने आप में बहुत कुछ समेटे हुए है। इसमें कई घटनाएं ऐसी दबी हैं, जिनके बारे में बहुत कम लोगों को पता है। कुछ दर्द ऐसे हैं जो कालातीत हो चुके हैं। फिल्मों के जरिए इन घटनाओं को लोगों के सामने लाने का क्रम जारी है। ऐसी ही सच्ची घटनाओं पर आधारित द कश्मीर फाइल, द केरल स्टोरी, 72 हूरें के बाद अब अजमेर 92 (Ajmer 92) फिल्म बनाई जा रही है। अजमेर 92 (Ajmer 92) का टीजर लांच हो चुका है। जिसमें 31 साल पहले वर्ष 1992 घटी सच्ची घटना को दिखाने का प्रयास किया गया है। 1992 में राजस्थान के अजमेर में घिनौना कांड हुआ था, दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का घिनौना खेल खेला गया था। फिल्म अजमेर 92 (Ajmer 92) के जरिए अब इसी स्कैंडल को पर्दे पर दिखाया जाएगा।

फिल्म अजमेर 92 (Ajmer 92) का टीजर रिलीज हो गया है, जिसमें राजस्थान के नामचीन शहर अजमेर को दिखाया गया है। टीजर में कुछ लड़कियों को फोन आता है और फिर दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और इस मुश्किल समय से हारी लड़कियों के सुसाइड का खेल शुरू हो जाता है। इन खबरों की जानकारी होने पर प्रशासन भी चौंक जाता है। टीजर में काफी कुछ सस्पेंस रखा गया है, जिसे ट्रेलर में दिखाए जाने की उम्मीद है।

बताया जा रहा है कि इस फिल्म में कोई बड़ी कास्ट नहीं है। वहीं कम फेमस कलाकारों के साथ बनाई गई इस फिल्म का टीजर काफी इम्प्रेसिव करने वाला है। टीजर देखने के बाद दर्शक काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं और अभी से फिल्म के अच्छा होने की कयासबाजी शुरू हो गई है।

इसे भी पढ़ें: Namrata Malla ने ब्लू कलर से बिखेरा हुस्न का जलवा

सौ से ज्यादा लड़कियों के साथ हुई थी हैवानियत

31 साल पहले अप्रैल, 1992 में हुए इस भयावह कांड ने हर किसी को हैरान कर दिया था। 100 से ज्यादा लड़कियों के साथ हैवानियत की बात जिसने भी सुनी, उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। जिन परिवारों ने इस दर्द को भुगता उनके दुख का अंदाजा लगा पाना मुश्किल था। उस दौरान एक अखबार के पहले पन्ने पर सोफिया गर्ल्स कॉलेज की कुछ स्टूडेंट की ब्लर फोटो छापी गई थी, जिसके बाद घटना पर हंगामा शुरू हो गया। पीड़ित लड़कियों ने बताया कि शहर के कुछ बड़े परिवार के लड़कों ने उनके आपत्तिजनक फोटो सर्कुलेट करने की धमकी देकर उनका शारीरिक शोषण किया। सबसे पहले यह मामला एक लड़की से शुरू हुआ था और उस लड़की को धमकी देकर उसकी सहेलियों के साथ भी ऐसा ही घिनौना खेल खेला गया। ऐसे 100 लड़कियों का दुष्कर्म हुआ, तो करीब 250 लड़कियों की आपत्तिजनक तस्वीरें सर्कुलेट हो गईं। इस घटना में अधिकतर लड़कियों ने चुप्पी साध ली, जबकि दो लड़किया अपने बयान पर कायम रहीं। आठ आरोपियों में से चार बरी हो गए और चार को दस साल की सजा सुनाई गई थी।

इसे भी पढ़ें: धमाकेदार एक्शन के साथ ‘जवान’ का प्रीव्यू रिलीज

Spread the news