रामायण का दूसरा गाना मंगल रंग रिलीज, शादी की खूबसूरत झलक, 5 भाषाओं में हुआ रिलीज

Ramayana film

Ramayana film: नमित मल्होत्रा की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण’ से एक और गाना ‘मंगल रंग’ मेकर्स ने रिलीज कर दिया है। इस शानदार गाने की पेशकश के साथ ही दर्शकों को न केवल फिल्म की दुनिया की झलक देखने को मिली, बल्कि इसमें भगवान राम और मां सीता के खूबसूरत पलों को भी दिखाया गया है।

भव्य महल और शादी की झलक

फिल्म के इस दूसरे गाने में शानदार नजारे, भव्य महल और खूबसूरत जोड़ी की शादी की झलक देखने को मिलती है। इसमें उनके रिश्ते को लेकर बनी गहरी भावनात्मकता को महसूस किया जा सकता है। गाने में रणबीर कपूर को भगवान राम और साईं पल्लवी को माता सीता के रूप में दिखाया गया है।

इन भाषाओं में रिलीज हुआ गाना

‘मंगल रंग’ गाने को मेकर्स ने हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में एक साथ रिलीज किया है। ग्रैंड सेटिंग के अलावा इस गाने की खास बात यह भी है कि यह राम और सीता के बीच अनोखे बंधन को दिखाता है।

इसे भी पढ़ें: फेसबुक लाइव के दौरान पैड़ा वाले बाबा ने खाया जहरीला पदार्थ

शादी की पवित्रता और वनवास के पल

गाने में शादी के सीन में रिश्ते की पवित्रता और उसे लेकर होने वाली खुशी देखने मिलती है, जबकि वनवास के सफर वाले पल उनके रिश्ते के अलग रंग को खुद में समेटे हुए हैं। महल के सुख से दूर राम और सीता को बेहद करीब से दर्शकों के सामने पेश किया गया है। यह वह पल है जब दोनों ने अपने कर्तव्य को निभाते हुए सिर्फ एक-दूसरे का साथ ही नहीं दिया, बल्कि एक नए जीवन का आगाज भी किया है।

AR रहमान का संगीत, कुमार विश्वास के बोल

रामायण के इस सुंदर गाने को कई सिंगरों ने मिलकर गाया है। इस गाने को ए. आर. रहमान द्वारा कंपोज किया गया है। इसके हिंदी में बोल डॉ. कुमार विश्वास ने लिखे हैं। गाने के हिंदी वर्जन को अरिजीत सिंह और श्रेया घोषाल ने अपनी सुरीली आवाज से सजाया है। दूसरी भाषाओं में भी इस गाने को अलग-अलग सिंगर्स और लिरिसिस्ट ने आकार दिया है, और इस तरह यह सभी मिलकर गाने के इमोशनल कोर को दुनिया भर के दर्शकों तक पहुंचा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: शरद पूर्णिमा : औषधीय चांदनी की रात्रि

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को Like व Twitter व Instagram पर Follow करना न भूलें...