सोशल मीडिया पर पुरानी यादों में खोईं देसी गर्ल, पति निक जोनस संग डेटिंग के दिनों की शेयर कीं तस्वीरें
Priyanka Nick Dating Photos: बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग और स्टाइल का लोहा मनवाने वाली ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी की खूबसूरत पुरानी यादों में खो गई हैं। प्रियंका ने अपने पति व अमरीकी पॉप सिंगर निक जोनस (Nick Jonas) के साथ अपने शुरुआती रोमांस के दिनों को याद करते हुए सोशल मीडिया पर एक खास और अनसीन तस्वीरों का मोंटाज वीडियो शेयर किया है।
प्रियंका ने शेयर की 2017 की यादें
प्रियंका ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर डेटिंग के दिनों का एक थ्रोबैक मोंटाज वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो के बैकग्राउंड में जोनस ब्रदर्स का हालिया रिलीज गाना ‘लिसन व्हेन सैड’ (Listen When Sad) बज रहा है, जिसमें निक अपनी लव स्टोरी की शुरुआत वाली उसी पहली गर्मी के बारे में गा रहे हैं।
पति के गाने से कनेक्ट करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, ओह हाँ! मुझे याद है, वो गर्मी जब मैंने तुम्हें अपना नंबर दिया था… लगभग: गर्मी 2017।
View this post on Instagram
अनसीन तस्वीरों में दिखा परिवार
शेयर किए गए मोंटाज वीडियो में प्रियंका और निक के शुरुआती रिश्तों की बेहद खूबसूरत झलकियां देखने को मिल रही हैं। इसमें निक जोनस की पहली भारत यात्रा से लेकर मेट गाला (Met Gala) में दोनों की चर्चित मौजूदगी की तस्वीरें शामिल हैं। एक तस्वीर में इस कपल के साथ प्रियंका की कज़िन व अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और भाई सिद्धार्थ चोपड़ा भी नज़र आ रहे हैं।
इस थ्रोबैक पोस्ट को देखकर परिणीति चोपड़ा भी खुद को कमेंट करने से रोक नहीं पाईं। उन्होंने पुरानी यादों को ताजा करते हुए कमेंट में लिखा, वाह, वो गोवा ट्रिप तो ज़बरदस्त थी। परिणीति के इस कमेंट ने फैंस को उस समय की गोवा ट्रिप की याद दिला दी, जहां से इन दोनों के रिश्ते ने रफ्तार पकड़ी थी।
View this post on Instagram
X (ट्विटर) के मैसेज से शुरू हुई थी लव स्टोरी
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के रोमांस की शुरुआत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर डायरेक्ट मैसेज (DM) के आदान-प्रदान से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती प्यार में बदली और अगस्त 2018 में दोनों ने सगाई कर ली।
उसी साल (2018) दिसंबर में राजस्थान के उम्मेद भवन पैलेस में दोनों ने शाही अंदाज में हिंदू और ईसाई रीति-रिवाजों से शादी की थी। इसके बाद जनवरी 2022 में सरोगेसी के ज़रिए दोनों की बेटी ‘मालती मैरी चोपड़ा जोनस’ का जन्म हुआ।
View this post on Instagram
फिल्म ‘वाराणसी’ से भारतीय सिनेमा में वापसी की तैयारी
वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा जल्द ही दिग्गज निर्देशक एसएस राजामौली की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘वाराणसी’ से भारतीय सिनेमा में शानदार वापसी करने जा रही हैं। इस फिल्म में वह ‘मंदाकिनी’ का किरदार निभाती नजर आएंगी। फिल्म में उनके साथ साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू और पृथ्वीराज सुकुमारन भी मुख्य भूमिकाओं में दिखाई देंगे।
इसे भी पढ़ें: Priyanka Chopra ने गोल्डन लुक में दिखाया जलवा
इसे भी पढ़ें: Meera Chopra ने Priyanka Chopra के बारे में किया बड़ा खुलासा
