दोस्तों ने ब्लैकमेल कर विवाहिता से दो साल तक किया सामूहिक दुष्कर्म

MD Drug Addiction Case

नागपुर: महाराष्ट्र के नागपुर स्थित खापरखेड़ा इलाके से रिश्तों और भरोसे को तार-तार करने वाली एक खौफनाक वारदात सामने आई है। यहाँ दो युवकों ने पहले एक शादीशुदा महिला से दोस्ती की, फिर उसे नशीले पदार्थ एमडी (मेफेड्रोन) का आदी बना दिया। इसके बाद नशे की हालत का फायदा उठाकर दोनों ने महिला के साथ कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म किया और उसका अश्लील वीडियो बनाकर लंबे समय तक ब्लैकमेल करते रहे।

कंप्यूटर क्लास में दोस्ती और फिर ड्रग्स का जाल

पुलिस के अनुसार, इस मामले में पीड़ित महिला की शिकायत पर अनुराग कटारिया और आशीष शास्त्री नाम के दो आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़िता और आरोपी अनुराग की मुलाकात नवंबर 2024 में एक कंप्यूटर क्लास के दौरान हुई थी। धीरे-धीरे दोनों में दोस्ती बढ़ गई। दोस्ती का फायदा उठाकर अनुराग ने महिला को एमडी ड्रग्स लेने के लिए उकसाया। कुछ ही समय में महिला को इस खतरनाक नशे की लत लग गई।

कमरे पर ले जाकर किया गैंगरेप, बनाए आपत्तिजनक वीडियो

आरोपी अनुराग ने महिला की मुलाकात अपने दोस्त आशीष से करवाई। एक दिन दोनों आरोपी महिला को अपने कमरे पर ले गए। वहाँ उसे एमडी का भारी नशा दिया गया और बेसुध हालत में उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया गया। आरोपियों ने इस कृत्य का अश्लील वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिया। इसके बाद वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर दोनों आरोपी लगातार महिला का यौन शोषण करने लगे।

पति को नींद की गोली देने का बनाया दबाव

पीड़िता ने अपनी शिकायत में आरोपियों की प्रताड़ना का खुलासा करते हुए बताया कि दोनों आरोपी उस पर अपने ही पति को नींद की गोलियां देकर मिलने आने का दबाव बनाते थे। जब महिला ने इसका कड़ा विरोध किया, तो आरोपियों ने उसके पति को जान से मारने की धमकी दे डाली। दरिंदगी और धमकियों से तंग आकर आखिरकार पीड़िता ने हिम्मत जुटाई और पुलिस की शरण ली।

इसे भी पढ़ें: भारत का बढ़ता वैश्विक प्रभाव- पीएम मोदी की नवाचार वाली विदेश नीति

जीरो एफआईआर के बाद खापरखेड़ा पुलिस ने संभाली जांच

इस मामले में कानूनी कार्रवाई करते हुए खापरखेड़ा पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, सबसे पहले सावनेर पुलिस स्टेशन में जीरो एफआईआर दर्ज कराई गई थी, जिसे बाद में घटनास्थल के आधार पर खापरखेड़ा पुलिस को ट्रांसफर कर दिया गया। फिलहाल दोनों आरोपी फरार हैं और पुलिस उनकी सरगर्मी से तलाश कर रही है।

नागपुर में पहले भी आई ऐसी घटना

गौरतलब है कि नागपुर के नंदनवन इलाके से भी कुछ समय पहले ऐसा ही मामला सामने आया था, जहाँ एक 15 वर्षीय नाबालिग को जाल में फंसाकर तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था और उसका आपत्तिजनक वीडियो बना लिया था।

इसे भी पढ़ें: इन 3 तरह के लोगों को नहीं देना चाहिए ज्ञान, आचार्य चाणक्य ने बताई है वजह

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को LikeTwitterInstagram पर Follow करना न भूलें...