राजनाथ सिंह एमीनेन्ट डाक्टर पर्सनाल्टी अवार्ड से प्रो. डॉ. मनोज कुमार श्रीवास्तव को करेंगे सम्मानित
नई दिल्ली: चिकित्सा और साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले देश के प्रख्यात चिकित्सक प्रोफ़ेसर डॉ. मनोज कुमार श्रीवास्तव के नाम एक और बड़ी उपलब्धि जुड़ने जा रही है। आगामी 18 जुलाई को नई दिल्ली के कान्सीट्यूसन क्लब में आयोजित होने वाले डॉक्टर्स डे (Doctor’s Day) कार्यक्रम में देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा उन्हें प्रतिष्ठित ‘एमीनेन्ट डाक्टर पर्सनाल्टी अवार्ड’ से नवाजा जाएगा। डॉ. मनोज चिकित्सा जगत का एक बड़ा नाम हैं, जो अब तक चिकित्सा विज्ञान से जुड़ी 42 ज्ञानवर्धक पुस्तकों का लेखन कर चुके हैं।
कलाम साहब ने किया था पुस्तक का विमोचन
डॉ. मनोज कुमार श्रीवास्तव का शैक्षणिक और शोध करियर बेहद शानदार रहा है। उनकी प्रसिद्ध पुस्तक पीस फ़ार आल (Peace for All) का विमोचन देश के पूर्व दिवंगत राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ने किया था। इस बेहतरीन पुस्तक के लिए उन्हें अमेरिकी संस्था UCC द्वारा इंटरनेशनल पीस प्राइज़ अवार्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।
इसके अलावा, चिकित्सा के क्षेत्र में उनकी सेवाओं को देखते हुए वर्ष 2022 में उन्हें आनरेरी प्रोफ़ेसरसिप अवार्ड और वर्ष 2024 में नेशनल एकेडमी अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है। वर्तमान में डॉ. मनोज हीमोफीलिया जैसी गंभीर बीमारी पर गहन शोध कर रहे हैं। इसी क्रम में हाल ही में उनकी नई पुस्तक ‘हीमोफीलिया: गाईडलाइन्स एवं मैनजमेंट’ का भव्य विमोचन हुआ है।
इसे भी पढ़ें: इन 4 तरह के मीठे दुश्मनों से हमेशा रहें सावधान
डॉ. मनोज की इस ऐतिहासिक राष्ट्रीय उपलब्धि पर देश के चिकित्सा, खेल और सामाजिक जगत के दिग्गजों ने उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। चिकित्सा विज्ञान संस्थान के पूर्व निदेशक प्रोफेसर वीपी सिंह ने अपने शिष्य की इस सफलता पर विशेष प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी।
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) के के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. शरद अग्रवाल, वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनिल जी नायक, बनारस शाखा के अध्यक्ष डॉ. अनुराग टंडन, सचिव डॉ. अरुण कुमार त्रिपाठी और वित्त सचिव शैलेंद्र सिंह ने इसे चिकित्सा जगत के लिए गौरव का क्षण बताया। डॉ. सीपी सिंह, डॉ. मोनिका गुप्ता, डॉ. हेमंत गुप्ता, डॉ. राहुल चंद्रा, डॉ. पंकज सिंह, विवेक सूद, डॉ. राजीव मिश्रा, भारतीय कुश्ती संघ (WFI) के अध्यक्ष संजय सिंह बबलू और राष्ट्रीय महिला आयोग की सलाहकार सदस्य डॉ. शिप्रा धर ने भी डॉक्टर मनोज को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।
इसे भी पढ़ें: वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी नाव पलटी, 15 की मौत
