ऑरेंज मिडी ड्रेस में बोल्ड दिखीं देसी गर्ल, तो निक जोनास ने इस अंदाज में लूट ली महफिल

Paris Fashion Week 2026

Fashion Week 2026: ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा और उनके पति पॉप स्टार निक जोनास ने एक बार फिर अपने स्टाइलिश अंदाज से इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया है। हाल ही में इस पावर कपल ने पेरिस फैशन वीक में शिरकत की, जिसकी ग्लैमरस तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। सोमवार को पेरिस में आयोजित ‘हॉट कुटूर वीक’ के दौरान जब यह स्टार कपल मशहूर लग्जरी ब्रांड ‘डायर’ (Dior) के फैशन शो में एक-दूसरे का हाथ थामे एंट्री ली, तो वहां मौजूद सभी कैमरों का रुख उनकी तरफ मुड़ गया। दोनों की शानदार बॉन्डिंग ने इवेंट की सारी लाइमलाइट बटोर ली।

दरअसल, प्रियंका चोपड़ा इन दिनों पेरिस में चल रहे ‘2026-2027’ एडिशन का हिस्सा बनने पहुंची हैं, जो 6 जुलाई से 9 जुलाई तक आयोजित किया जा रहा है। ‘डायर’ की ग्लोबल ब्रांड एंबेसडर होने के नाते प्रियंका इस शो में बतौर खास मेहमान शामिल हुईं। इस ग्रैंड इवेंट के लिए उन्होंने डायर के ‘क्रूज 2027’ कलेक्शन से एक बेहद खूबसूरत ऑरेंज कलर की मिडी ड्रेस चुनी। लेयर्ड रफल्स, फ्लोरल प्रिंट और डीप नेकलाइन वाली इस ड्रेस में प्रियंका बेहद बोल्ड और स्टनिंग लग रही थीं। अपने लुक को कम्पलीट करने के लिए उन्होंने रेड मिनी हैंडबैग, ग्रे स्लिंगबैक हील्स और गोल्डन वॉच कैरी की थी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

दूसरी तरफ, निक जोनास भी अपने डैशिंग लुक से अपनी लेडी लव को पूरी टक्कर देते नजर आए। निक ने ग्रीन चेक शर्ट के साथ ग्रे कलर का टेलर्ड सूट पहना था, जिसे उन्होंने बेज स्नीकर्स और ट्रेंडी सनग्लासेस के साथ पेयर किया था। दोनों की जोड़ी परफेक्ट कपल गोल्स देती दिखी, जिस पर फैंस सोशल मीडिया पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Patty Cardona (@mimixjerry)

अगर वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा के पास इस समय कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। वह दिग्गज डायरेक्टर एस.एस. राजामौली की आगामी फिल्म का हिस्सा हैं। इसके अलावा उनके खाते में कई इंटरनेशनल फिल्में भी हैं, जिसमें ‘द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स’ फेम ऑरलैंडो ब्लूम के साथ एक पीपीपी को-प्रोडक्शन फिल्म शामिल है। साथ ही वह मशहूर फिल्ममेकर मीरा नायर की बायोग्राफिकल ड्रामा फिल्म ‘अमरी’ में भी नजर आने वाली हैं।

इसे भी पढ़ें: टेलर स्विफ्ट और ट्रैविस केल्स ने शादी में किया महादान

इसे भी पढ़ें: प्रमिती राणा के सिर सजा मिस यूनिवर्स दिल्ली 2026 का ताज

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को LikeTwitterInstagram पर Follow करना न भूलें...