कामाख्या मंदिर पहुंचीं उर्फी जावेद, फैंस को दिखाया मन्नत का दीया
Newschuski Digital Desk: अपने अतरंगी फैशन सेंस के लिए जानी जाने वाली सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर उर्फी जावेद एक बार फिर चर्चा के केंद्र में हैं। हाल ही में उनके इस्लाम छोड़कर सनातन धर्म अपनाने की खबरें तेजी से वायरल हुई थीं। इन कयासों के बीच उर्फी जावेद ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ नई तस्वीरें साझा की हैं, जो असम के गुवाहाटी में स्थित प्रसिद्ध कामाख्या देवी मंदिर की हैं।
उर्फी जावेद मां कामाख्या के दर्शन करने के लिए विशेष रूप से गुवाहाटी पहुंची थीं। मंदिर परिसर से उन्होंने भक्ति के रंग में डूबी अपनी बेहद खूबसूरत तस्वीरें पोस्ट की हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इन तस्वीरों को साझा करते हुए उर्फी ने कैप्शन में लिखा, कामाख्या देवी मंदिर गई गुवाहाटी में। पोस्ट होने के कुछ ही मिनटों के भीतर ये तस्वीरें इंटरनेट पर छा गईं और फैंस इस पर जमकर लाइक्स व कमेंट्स कर रहे हैं।
View this post on Instagram
सादे सूट में दिखीं उर्फी
अक्सर बोल्ड और यूनीक आउटफिट्स में दिखने वाली उर्फी जावेद इन तस्वीरों में बिल्कुल अलग और पारंपरिक लुक में नजर आ रही हैं। उन्होंने बेहद साधारण सूट पहना हुआ है और उनके माथे पर मां कामाख्या का पवित्र लाल सिंदूर लगा हुआ है। श्रद्धा भाव से ओत-प्रोत उर्फी ने मंदिर में अपनी मन्नत का दीया जलाते हुए भी एक तस्वीर फैंस के साथ साझा की है, जो उनके बदले हुए अंदाज को बयां कर रही है।
View this post on Instagram
धर्म को लेकर पहले भी खुलकर रख चुकी हैं अपनी राय
आपको बता दें कि उर्फी जावेद पहले भी धर्म और रूढ़िवादिता को लेकर खुलकर बात कर चुकी हैं। कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में उन्होंने साफ किया था कि वे इस्लाम धर्म को नहीं मानती हैं और वे भविष्य में किसी मुस्लिम लड़के से शादी भी नहीं करेंगी। उर्फी का मानना है कि किसी भी व्यक्ति को कोई खास धर्म मानने के लिए मजबूर नहीं किया जाना चाहिए।
View this post on Instagram
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए उर्फी ने एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में अपना दर्द भी साझा किया था। उन्होंने कहा था, सोशल मीडिया पर मुझे जितने भी नफरत भरे कमेंट्स या धमकियां मिलती हैं, उनमें से ज्यादातर मुस्लिम समुदाय के लोगों की होती हैं। उनका मानना है कि एक मुस्लिम लड़की होने के नाते मैं इस्लाम की छवि खराब कर रही हूं, इसलिए वे मुझसे नफरत करते हैं।
इसे भी पढ़ें: उर्फी जावेद ने किया धर्म परिवर्तन, नया नाम रीता भारद्वाज
इसे भी पढ़ें: सना खान का इमोशनल वीडियो वायरल, बोलीं- अपनी कब्र की तैयारी खुद करो
