महुआ मोइत्रा पर भीड़ ने फेंके अंडे, सोशल मीडिया पर वायरल हुए दो वीडियो
Newschuski Digital Desk: तृणमूल कांग्रेस (TMC) की फायरब्रांड सांसद महुआ मोइत्रा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने आरोप लगाया है कि पश्चिम बंगाल में एक रेस्टोरेंट के बाहर इकट्ठा हुई उग्र भीड़ ने उन पर अंडे फेंके। कृष्णानगर लोकसभा सीट से सांसद महुआ मोइत्रा ने अपने आधिकारिक ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर इस घटना का एक वीडियो भी साझा किया है, जिसमें सड़क पर जमा हुड़दंगी उनके ऊपर अंडे बरसाते हुए साफ नजर आ रहे हैं।
वीडियो में इस दौरान घटनास्थल पर कुछ पुलिसकर्मी भी खड़े दिखाई दे रहे हैं, जिस पर सांसद ने नाराजगी जताई है। मोइत्रा का सीधा आरोप है कि यह हमला भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कार्यकर्ताओं द्वारा सुनियोजित तरीके से किया गया और स्थानीय पुलिस मूकदर्शक बनी रही।
VIDEO | Nadia, West Bengal: Protesters waved black flags and threw eggs during TMC MP Mahua Moitra's visit to Kaliganj.
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7)#Nadia #WestBengal pic.twitter.com/IZIjoYWNCq
— Press Trust of India (@PTI_News) July 1, 2026
इस पूरी घटना के दो अलग-अलग वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। पहला वीडियो बाहर सड़क की तरफ से रिकॉर्ड किया गया है, जिसमें कुछ महिलाएं और पुरुष नारेबाजी करते हुए अंधाधुंध अंडे फेंक रहे हैं, जबकि बगल से गाड़ियां गुजर रही हैं। वहीं, दूसरा वीडियो खुद महुआ मोइत्रा ने रेस्टोरेंट के अंदर से अपने मोबाइल फोन से रिकॉर्ड किया है।
Hello @DGPWestBengal @WBPolice past 2 hours & your police is watching the fun & not dispersing the mob. They want me to flee & they will pelt eggs /stones while I enter my car. Please do your job. Disperse the mob. Am in NH Dhaba Plassey. pic.twitter.com/PWmjuJEnaH
— Mahua Moitra (@MahuaMoitra) July 1, 2026
इस फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि रेस्टोरेंट की कांच की खिड़कियों पर लगातार अंडे आकर टकरा रहे हैं। इस दौरान मोइत्रा के साथ कुछ स्थानीय टीएमसी नेता और पार्टी कार्यकर्ता भी अंदर बैठे नजर आ रहे हैं। वीडियो रिकॉर्ड करते हुए सांसद को हमलावरों के खिलाफ बोलते और इसे बीजेपी की साजिश बताते हुए सुना जा सकता है। हालांकि, टीएमसी के इन गंभीर आरोपों पर बीजेपी की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
बंगाल RSS और बीजेपी के फासीवाद के चरम का गढ़ बन गया है। यह चीखती हुई आवाज TMC सांसद महुआ मोइत्रा @MahuaMoitra की है। जिनके घरों पर भाजपा के गुंडे अंडो से हमला बोल रहे हैं। पहले पार्टी को तोड़ा गया अब जो नहीं टूटे उनके साहस को तोड़ने की कोशिश की जा रही है।
ग़ज़ब यह है कि ये सब… pic.twitter.com/1vbasUtK4S
— Awesh Tiwari (@awesh29) July 1, 2026
इसे भी पढ़ें: उर्फी जावेद ने किया धर्म परिवर्तन, नया नाम रीता भारद्वाज, एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी
पहले भी हुई हैं ऐसी घटनाएं
पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के नेताओं पर अंडे फेंके जाने की यह कोई पहली घटना नहीं है। मई में संपन्न हुए पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत के बाद से राज्य में टीएमसी नेताओं को इस तरह निशाना बनाने के कई मामले सामने आ चुके हैं। इससे पहले:
7 जून: मिदनापुर में उपद्रवियों ने टीएमसी नेता सुजॉय हाज़रा की गाड़ी को निशाना बनाते हुए अंडे फेंके थे।
कोलकाता: काउंसलर बाप्पादित्य दासगुप्ता और मोहम्मद जसीमुद्दीन पर भी इसी तरह हमला हुआ था।
18 जून: उत्तर बंगाल के कद्दावर नेता उदयन गुहा को भी भीड़ ने इसी तरह का निशाना बनाया।
19 जून: आसनसोल कोर्ट के बाहर प्रदर्शनकारियों ने “चोर, चोर” के नारे लगाते हुए टीएमसी नेता विजय सिंह पर अंडे बरसाए थे।
अब इस फेहरिस्त में सांसद महुआ मोइत्रा का नाम भी जुड़ गया है, जिससे राज्य की सियासत एक बार फिर गरमा गई है।
इसे भी पढ़ें: सीएम योगी का विपक्ष पर तीखा वार, बोले- जो कभी रामभक्तों पर गोलियां चलाते थे
