पति के साथ ताज का दीदार करने पहुंचीं टिफनी ट्रंप, डायना बेंच पर खिंचवाई तस्वीरें

tiffany trump surprise visit taj mahal

Agra News: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी ट्रंप शनिवार सुबह निजी यात्रा पर आगरा पहुंचीं और ताजमहल का दीदार किया। वह तय प्रोटोकॉल से हटकर रविवार के बजाय शनिवार को ही पहुंच गईं, जिससे सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। उनकी इस अचानक यात्रा के चलते ताजमहल परिसर और आसपास के रूटों पर सुरक्षा व्यवस्था को तुरंत चरम पर ले जाया गया।

छह साल बाद ट्रंप परिवार का सदस्य फिर आया ताज

टिफनी ट्रंप सुबह करीब 9:45 बजे चार्टर्ड विमान से खेरिया हवाई अड्डे उतरीं और सीधे ताजमहल के लिए रवाना हुईं। करीब 11:50 बजे उन्होंने ताज परिसर में प्रवेश किया। उनके साथ उनके पति माइकल बुलोस, परिवार के अन्य सदस्य और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गौर भी मौजूद रहे। संगमरमर की इस अद्भुत संरचना को देखकर टिफनी काफी उत्साहित नजर आईं।

tiffany trump surprise visit taj mahal

उन्होंने ताज परिसर में स्थित डायना बेंच पर बैठकर तस्वीरें भी खिंचवाईं। करीब एक घंटे तक घूमने के बाद वह वापस लौट गईं। गौरतलब है कि करीब छह साल बाद ट्रंप परिवार का कोई सदस्य ताजमहल देखने आया है। आगरा दौरे के बाद टिफनी ट्रंप निजी विमान से जैसलमेर रवाना होंगी।

tiffany trump surprise visit taj mahal

इसे भी पढ़ें: राजस्थान में रेतीले तूफान से दिन में अंधेरा, यूपी-बिहार में 48 मौतें

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को LikeTwitterInstagram पर Follow करना न भूलें...