अभिषेक बनर्जी के साथ मारपीट, शर्ट फाड़ी, अंडे फेंके, बोले- मेरी हत्या की साजिश

Abhishek Banerjee

Newschuski Digital Desk: पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमले ने सियासी तापमान बढ़ा दिया है। चुनावी हिंसा में घायल पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलने पहुंचे अभिषेक पर अंडे फेंके गए, मारपीट की गई और उनके कपड़े फाड़ दिए गए। टीएमसी नेता ने इस हमले के लिए राज्य की नई भाजपा सरकार को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि एक महीना भी नहीं हुआ है, पुलिस कहीं नहीं है और इस घटनाक्रम को कोर्ट व राज्यपाल तक ले जाने की बात कही है।

चोर-चोर के नारे, हेलमेट से बचा सिर

घटना के वीडियो में अभिषेक बनर्जी को मौके पर ‘चोर-चोर’ के नारे और अंडे फेंके जाने के बीच उलझते देखा जा सकता है। अभिषेक ने मीडिया से कहा, यह भाजपा का कराया हुआ है। वे मुझे मारना चाहते थे, हेलमेट न होता तो सिर फूट जाता।

इसे भी पढ़ें: राजनीतिक तथा सामाजिक बदलाव के 12 वर्ष

उन्होंने मौके पर पुलिस की अनुपस्थिति पर सवाल उठाया और कहा कि वे हाईकोर्ट जाएंगे। गौरतलब है कि सोनारपुर सीट पर चुनावी प्रचार के दौरान हिंसा में टीएमसी के एक कार्यकर्ता (संजू कर्माकर) की हत्या हुई थी और कई घायल हुए थे। अभिषेक बनर्जी इन्हीं घायलों से मिलने गए थे। अब तक भाजपा की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

इसे भी पढ़ें: देवभूमि उत्तराखंड का वो इकलौता मंदिर, जहां भगवान शिव के साथ पूजे जाते हैं ‘दानवराज’ राहु

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को LikeTwitterInstagram पर Follow करना न भूलें...