सोशल मीडिया पर कॉकरोच जनता पार्टी का तहलका, बॉलीवुड के दिग्गज सितारे भी हुए शामिल
Cockroach Janta Party: अगर आप सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं, तो आपने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का नाम जरूर सुना होगा। इंटरनेट पर लॉन्च होते ही इस डिजिटल पार्टी ने ऐसा धमाका किया है कि देश की बड़ी-बड़ी राजनीतिक पार्टियों के पसीने छूट गए हैं। फॉलोअर्स की रेस में इस पेज ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) को भी पीछे छोड़ दिया है।
शुरुआत में इंस्टाग्राम पर महज एक मजाक और विरोध के तौर पर शुरू हुए इस पेज ने सोशल मीडिया पर ऐसी क्रांति ला दी है, जिसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी। महज 6 दिनों के भीतर इस कॉकरोच जनता पार्टी (Cockroach Janta Party) के इंस्टाग्राम हैंडल पर 11.3 मिलियन (1.13 करोड़) से ज्यादा फॉलोअर्स हो गए और यह आंकड़ा लगातार बढ़ता ही जा रहा है।
View this post on Instagram
उर्फी जावेद से लेकर अनुराग कश्यप तक की एंट्री
इस आभासी (विर्चुअल) पार्टी को लेकर अब एक और चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है। इस पेज की लोकप्रियता को देखते हुए हिंदी सिनेमा और ग्लैमर इंडस्ट्री के कई बड़े चेहरे भी इससे जुड़ने लगे हैं। कॉकरोच जनता पार्टी को फॉलो करने वाले सितारों की लिस्ट में दिया मिर्जा, मशहूर डायरेक्टर अनुराग कश्यप, संगीतकार विशाल ददलानी, फातिमा सना शेख, कोंकणा सेन शर्मा और विजय वर्मा जैसे गंभीर कलाकार शामिल हैं।

इनके अलावा हिमांशी खुराना, सोशल मीडिया स्टार फैसल शेख (मिस्टर फैसू), उर्फी जावेद, संजीदा शेख, अली गोनी, ईशा गुप्ता और दिग्गज फिल्ममेकर विशाल भारद्वाज ने भी इस पेज को फॉलो किया है। जेन-जी (Gen-Z) के इस ग्रुप को मिल रहे बॉलीवुड सपोर्ट के बाद अब सोशल मीडिया पर यह चर्चा तेज हो गई है कि अगर यह पार्टी डिजिटल दुनिया से निकलकर कभी जमीनी धरातल पर आती है, तो देश की राजनीति में क्या बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: Cockroach Janta Party: मीम से शुरू हुआ सियासी मजाक, 1 करोड़ फॉलोअर्स पार
Cockroach Janta Party का क्या है मकसद
जो लोग इस वायरल ट्रेंड से अनजान हैं, उन्हें बता दें कि कॉकरोच जनता पार्टी असल में कोई आधिकारिक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक सैटायरिकल (व्यंग्यात्मक) सोशल मीडिया ग्रुप है। इसकी शुरुआत तब हुई जब कथित तौर पर देश के बेरोजगार युवाओं की तुलना ‘कॉकरोच’ से की गई। इस बयान के विरोध में अभिजीत दीपके नामक व्यक्ति ने युवाओं की आवाज उठाने और तंज कसने के लिए इंस्टाग्राम पर इस नाम से एक अकाउंट बना दिया। देखते ही देखते यह पेज देश के करोड़ों युवाओं और सेलिब्रिटीज की पहली पसंद बन गया।
इसे भी पढ़ें: लखनऊ की इस मस्जिद पर पासी समाज ने ठोका दावा, बताया राजा कंस का किला
