अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने CJP की खोली पोल, बोलीं- भारत विरोधी ताकतें कर रहीं फंडिंग

Mary Millben

International News: भारत के आंतरिक मुद्दों और राजनीतिक गतिविधियों पर लगातार अपनी प्रतिक्रिया देने वाली अफ्रीकी-अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक तीखी पोस्ट साझा करते हुए मिलबेन ने आरोप लगाया है कि भारत में मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने और अन्य मुद्दों को लेकर आंदोलन चला रहे संगठनों, विशेष तौर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और अभिजीत दीपके को अमेरिका स्थित डोनर्स से भारी फंडिंग मिल रही है। उनका दावा है कि यह सब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके नेतृत्व के खिलाफ रची जा रही एक सोची-समझी साजिश का हिस्सा है।

युवाओं से की आगे आने की अपील

भारतीय युवाओं को संबोधित करते हुए अमेरिकी सिंगर ने लिखा, यह चुप बैठने का वक्त नहीं है, मेरे युवा देशभक्तों! प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 साल तक देश की सेवा की है, जिनमें 12 साल प्रधानमंत्री के रूप में और लगातार तीन बार जनादेश हासिल करना शामिल है। वे अमेरिका या बाहर की किसी भी विघटनकारी ताकत के सामने झुकने वाले नहीं हैं।

Mary Millben

मिलबेन ने आरोप लगाया कि विदेशी डोनर्स का एक पुराना तरीका रहा है वे रूढ़िवादी वैश्विक नेताओं को निशाना बनाते हैं, उस देश से किसी व्यक्ति को अमेरिका बुलाकर कट्टरपंथी बनाते हैं और फिर अराजकता फैलाने के लिए फंड मुहैया कराते हैं। उन्होंने भारतीय युवाओं से आगे आकर ऐसी विघटनकारी ताकतों का शांतिपूर्ण विरोध करने का आह्वान किया।

इसे भी पढ़ें: धन के निमित्त धर्म नहीं त्यागूंगा, छिड़ गया युद्ध तो बम-गोले भी दागूंगा: सीएम योगी

यह पहला मौका नहीं है जब मैरी मिलबेन ने इस तरह के मामलों पर खुलकर अपनी बात रखी हो। इससे पहले अगस्त के महीने में उन्होंने न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी और अन्य समाजवादियों पर निशाना साधा था, जब उन्होंने आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत के अमेरिका दौरे और मैडिसन स्क्वायर गार्डन (MSG) में आयोजित कार्यक्रम का कड़ा विरोध किया था। तब मिलबेन ने कहा था कि ये लोग पूंजीवाद और प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता से असहज होकर इस तरह के विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल को फांसी की सजा

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को Like व Twitter व Instagram पर Follow करना न भूलें...