भगवंत मान के ओएसडी के करीबियों पर ED का छापा, 9वीं मंजिल से फेंके गए रुपये से भरे दो बैग बरामद
Newschuski Digital Desk: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी के करीबी सहयोगियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। ED ने धनशोधन रोकथाम अधिनियम (PMLA) के तहत SAS नगर (मोहाली) और चंडीगढ़ स्थित तीन ठिकानों पर तलाशी ली। इस दौरान खरड़ स्थित एक आवासीय सोसायटी के 9वीं मंजिल वाले एक फ्लैट से 20 लाख रुपये नकद बरामद हुए हैं। इतना ही नहीं, फ्लैट में मौजूद लोगों ने ED टीम को देखते ही नकदी से भरे दो बैग नीचे जमीन पर फेंक दिए, जिसके बाद अधिकारियों ने उन्हें तुरंत जब्त कर लिया।
ईडी के अधिकारियों ने खरड़ के पास छज्जू माजरा स्थित वेस्टर्न टावर्स के फ्लैट नंबर 906 पर जैसे ही दस्तक दी, अंदर मौजूद लोग घबरा गए। उन्होंने तुरंत दो बैग, जिनमें कथित तौर पर लगभग 20 लाख रुपये की नकदी थी, 9वीं मंजिल से नीचे जमीन पर फेंक दिए। हालांकि, ED टीम काफी सतर्क थी और उन्होंने तुरंत इन बैगों को जब्त कर लिया। मौके पर नोटों के बंडल बिखरे पड़े थे, जिन्हें अधिकारियों ने सावधानीपूर्वक इकट्ठा किया। पूरी घटना से साफ है कि छापेमारी से पहले ही फ्लैट में मौजूद लोगों ने सबूत मिटाने की कोशिश की।
आज ED ने पंजाब CM भगवंत मान के OSD राजबीर के सबसे करीबियों के यहाँ छापे मारे हैं। ED आते देख इन लोगों में नौवीं मंज़िल से नोटों के बैग फेंकने शुरू कर दिये। यही लोग CMO में बैठकर दलाली करते हैं।
करोड़ों रुपये लेकर बिल्डरों के CLU करवाए जाते हैं, नाजायज़ प्रोजेक्ट पास हो जाते… pic.twitter.com/MNfrgq4e8T
— Swati Maliwal (@SwatiJaiHind) May 7, 2026
सनटेक सिटी प्रोजेक्ट में धोखाधड़ी का मामला, 12 ठिकानों पर तलाशी
ईडी ने यह कार्रवाई सनटेक सिटी प्रोजेक्ट से जुड़े कथित बड़े धोखाधड़ी मामले में की है। एजेंसी ने मोहाली और चंडीगढ़ में कुल 12 ठिकानों पर तलाशी ली। इस मामले में अजय सहगल, एबीएस टाउनशिप्स प्राइवेट लिमिटेड, एटलस बिल्डर्स, धीर कंस्ट्रक्शंस और उनके सहयोगी आरोपी हैं। ये लोग जीएमएडीए (ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी) से सीएलयू (क्लू लाइसेंस) लेने में बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी करने और जनता को सैकड़ों करोड़ रुपये का चूना लगाने के आरोप में घिरे हैं।
इसे भी पढ़ें: इरिना शायक के डेयरिंग लुक ने इंटरनेट पर मचाया तहलका
नितिन गोहल पर राजनीतिक संरक्षण का आरोप
ईडी नितिन गोहल के ठिकानों पर भी तलाशी ले रही है। आरोप है कि नितिन गोहल उन बिल्डरों की मदद कर रहे थे, जिन्होंने जीएमएडीए की फीस का भुगतान नहीं किया है। कहा जा रहा है कि वह इन बिल्डरों के लिए राजनीतिक संरक्षण का इंतजाम कर रहे थे। गोहल मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी राजबीर घुमन के करीबी सहयोगी माने जाते हैं। सूत्रों के मुताबिक, उन पर पंजाब सीएमओ की ओर से एक संपर्क अधिकारी के तौर पर काम करने का भी संदेह है। अब ED की यह कार्रवाई पंजाब के राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा गई है।
इसे भी पढ़ें: रवींद्रनाथ टैगोर की जयंती पर शपथ ग्रहण: राजनीति, संस्कृति और प्रतीकवाद का संगम
