Met Gala 2026: इरिना शायक के डेयरिंग लुक ने इंटरनेट पर मचाया तहलका
Met Gala 2026: फैशन की दुनिया के सबसे बड़े मंच मेट गाला 2026 की चमक अभी भी सोशल मीडिया पर बरकरार है। इस साल दुनिया भर की हस्तियों ने रेड कार्पेट पर एक से बढ़कर एक अनोखे प्रयोग किए, लेकिन रशियन सुपरमॉडल इरिना शायक का लुक सबसे ज्यादा चर्चा में है। इरिना ने अपने अब तक के सबसे साहसी और नेकेड लुक से फैशन प्रेमियों को हैरत में डाल दिया है।
View this post on Instagram
साहस और स्टाइल का बेजोड़ मेल
इरिना का यह परिधान पारंपरिक गाउन की परिभाषा को चुनौती देता नजर आया। उन्होंने शीयर फैब्रिक (पारदर्शी कपड़ा) से तैयार एक बेहद रिस्की आउटफिट कैरी किया था, जिस पर बारीक कढ़ाई का काम किया गया था। इस आउटफिट की बोल्डनेस को देखते हुए वॉर्डरोब मालफंक्शन की आशंका भी जताई जा रही थी, लेकिन इरिना ने अपने गजब के आत्मविश्वास के साथ इसे रेड कार्पेट पर पेश किया।
View this post on Instagram
सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
जहाँ फैशन क्रिटिक्स इसे हाई-फैशन का एक उम्दा उदाहरण मान रहे हैं, वहीं सोशल मीडिया पर इसे लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कुछ यूजर्स ने इसे जरूरत से ज्यादा रिवीलिंग बताया, तो उनके प्रशंसकों ने इसे इरिना का अब तक का सबसे बेहतरीन फैशन स्टेटमेंट करार दिया है।
इसे भी पढ़ें: बंगाल चुनाव परिणाम: स्वर्णिम भविष्य का संकेत
आपको बता दें कि इरिना शायक न केवल अपनी मॉडलिंग बल्कि दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो के साथ अपने पिछले रिश्ते को लेकर भी सुर्खियों में रही हैं। मेट गाला के इस लुक ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि फैशन की दुनिया में जोखिम उठाना ही सबसे बड़ा ट्रेंड है।
इसे भी पढ़ें: ज्योति मौर्या के पति आलोक की सियासत में होगी एंट्री
