SSB हेड कांस्टेबल ने साथी जवान की नाबालिग बेटी से की दरिंदगी, गिरफ्तार

bihar kishanganj ssb head constable

किशनगंज (बिहार): बिहार के किशनगंज जिले में सशस्त्र सीमा बल (SSB) की 19वीं बटालियन के परिसर से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां तैनात एक हेड कांस्टेबल पर अपने ही साथी जवान की नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगा है। इस घटना ने न केवल बटालियन बल्कि पूरे इलाके को शर्मसार कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक, यह घिनौनी वारदात शनिवार शाम की है। आरोपी हेड कांस्टेबल और पीड़िता के पिता, दोनों ही SSB की 19वीं वाहिनी में साथ कार्यरत हैं और एक ही परिसर में रहते हैं। आरोप है कि हेड कांस्टेबल ने सूनेपन का फायदा उठाकर नाबालिग बच्ची के साथ दरिंदगी की। जैसे ही इस बात की भनक बटालियन के अन्य सदस्यों और परिवार को लगी, वहां हड़कंप मच गया।

पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तारी

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए स्थानीय पुलिस तुरंत हरकत में आई। एसडीपीओ (SDPO) मंगलेश कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही आरोपी हेड कांस्टेबल को दबोच लिया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो (POCSO) एक्ट और दुष्कर्म की संगीन धाराओं में मामला दर्ज किया है।

इसे भी पढ़ें: अब अजनबियों के साथ छुट्टियां बिता रही है Gen Z

पुलिस प्रशासन इस मामले में किसी भी तरह की ढिलाई बरतने के मूड में नहीं है। रविवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे सीधे किशनगंज जेल भेज दिया गया है। पीड़िता का मेडिकल टेस्ट कराया जा रहा है और कोर्ट में बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि वे एक पुख्ता चार्जशीट तैयार कर रहे हैं ताकि दोषी को कानून के दायरे में कड़ी से कड़ी सजा मिल सके।

इसे भी पढ़ें: सदी की सबसे महंगी फिल्म रामायण के टीजर से रामभक्तों में निराशा

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को Like व Twitter व Instagram पर Follow करना न भूलें...