खली और पूनम पांडे का वीडियो वायरल, द ग्रेट खली को चैलेंज कर बनीं लेडी अंडरटेकर
Newschuski Digital Desk: सोशल मीडिया पर इस वक्त पूर्व WWE रेसलर द ग्रेट खली और एक्ट्रेस पूनम पांडे का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। खली जहाँ अपनी रेसलिंग और कद-काठी के लिए मशहूर हैं, वहीं पूनम पांडे अक्सर अपनी बोल्डनेस को लेकर खबरों में रहती हैं। अब इस नए वीडियो में, एडल्ट कंटेंट के लिए पहचानी जाने वाली पूनम पांडे, खली को फाइट के लिए चैलेंज करती हुई नजर आ रही हैं। दोनों के बीच जो बातें हुईं, वे काफी हैरान करने वाली हैं और लोग इस वीडियो को काफी पसंद भी कर रहे हैं।
क्या आपने अंडरटेकर से फाइट की है, खली को पूनम का चैलेंज
वीडियो में पूनम पांडे, द ग्रेट खली को फाइट के लिए चैलेंज करती दिख रही हैं। वे खली से पूछती हैं, सर, आपने कभी अंडरटेकर से फाइट की है?” खली जवाब देते हैं, हां, की है। इस पर पूनम कहती हैं, तो क्या आप मेरे साथ फाइट करेंगे? क्योंकि लोग मुझे लेडी अंडरटेकर कहते हैं। इतना कहने के बाद, पूनम पांडे फाइट के लिए हाथ बढ़ाती हैं।
Log mujhe mazaak mein ‘female Undertaker’ bolte hain…
Aaj Khali ji ne seriously le liya 🤭🔥@greatkhali pic.twitter.com/xCxLOxOv86— Poonam Pandey (@iPoonampandey) March 25, 2026
खली, पूनम का हाथ थामते हैं और मस्ती भरे अंदाज में कहते हैं, ये आपके डोले तो काफी बड़े हैं। इसके बाद, दोनों हंसी-मजाक में फाइट करते हैं और वीडियो खत्म हो जाता है। खली इस दौरान कट स्लीव की टीशर्ट और लोअर पहने नजर आ रहे हैं, जबकि पूनम पांडे अपने बिंदास अंदाज में दिख रही हैं।
इसे भी पढ़ें: शूटिंग से ब्रेक लेकर सौम्या टंडन ने थामी घोड़े की लगाम
वायरल क्लिप पर लोगों के मजेदार कमेंट्स
यह क्लिप वायरल होने के बाद, लोग इस पर कई तरह के मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, गलत बंदे से पंगा ले रही है। दूसरे ने लिखा, पूनम पांडे की मति मारी गई है। एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, अब कुछ बोल बी नहीं, वरना पुलिस पकड़ लेगी। किसी ने लिखा, ज्यादा जोर मत लगाना, तो किसी ने लिखा, अरे पागल, खली है वो। लोग इस वीडियो को जमकर शेयर कर रहे हैं।
इसे भी पढ़ें: भक्ति की राह पर पूनम पांडे, प्रेमानंद महाराज के सामने रोईं एक्ट्रेस
