बांग्लादेश में दो हफ्ते में तीसरा हिन्दू युवक निशाना, साथी गार्ड ने की हत्या
Newschuski Digital Desk: पड़ोसी देश बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिन्दू समुदाय के लोगों पर हमलों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। सोमवार शाम एक और हिन्दू युवक की जान चली गई। चौंकाने वाली बात यह है कि यह हत्या उसी मैमन सिंह जिले में हुई है, जहाँ कुछ दिन पहले ही एक अन्य हिन्दू व्यक्ति दीपू चंद्र दाय को भीड़ ने ईशनिंदा के आरोप में पीट-पीटकर मार डाला था। इस तरह, यह महज दो हफ्तों के भीतर हिन्दू समुदाय के खिलाफ तीसरी हत्या का मामला है।
ताजा मामले में पीड़ित बजेंद्र बिस्वास (42 वर्ष) गारमेंट फैक्ट्री में सुरक्षा गार्ड थे। घटना सोमवार शाम करीब 6:45 बजे भालुका उपजिले की सुल्ताना स्वेटर्स लिमिटेड नामक फैक्ट्री में घटी। आरोप है कि उनके साथ तैनात एक अन्य सुरक्षा गार्ड, 29 वर्षीय नोमान मियां ने मजाक-मजाक में ही बिस्वास पर एक सरकारी शॉटगन तान दी और कुछ ही देर बाद गोली चल गई।
इसे भी पढ़ें: पीएम मोदी को 28 देशों ने किया सम्मानित
गोली बजेंद्र बिस्वास की जांघ में लगी। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहाँ उनकी मौत हो गई। आरोपी नोमान मियां को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ही फैक्ट्री परिसर में बने अंसार बैरक में साथ रह रहे थे।
पीड़ित परिवार पर दोहरी मार
बजेंद्र बिस्वास के पिता पवित्र बिस्वास सिलहट सदर उपजिले के कादिरपुर गांव के रहने वाले हैं। परिवार पर एक तरफ तो अचानक हुए इस निजी दुख का सदमा है, तो दूसरी तरफ लगातार हो रही ऐसी घटनाओं से पनप रहा डर और असुरक्षा का माहौल है।
इसे भी पढ़ें: नोरा फतेही को मिल गया अपना मिस्टर राइट
