‘योगाभ्यास के दौरान सावधानियां’ विषय पर हुई व्यापक चर्चा

लखनऊ। इंडियन योग एसोसिएशन उत्तर प्रदेश चैप्टर की एक अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक राजधानी के बी-1055, इंदिरा नगर लखनऊ में आहूत की गई। गोष्ठी में प्रदेश कार्यसमिति सदस्यों के अतिरिक्त योग से जुड़ी विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। गोष्ठी की अध्यक्षता डॉ. अमरजीत यादव व संचालन वरिष्ठ अधिवक्ता पीयूष कांत मिश्र ने की। इस क्रम में राजधानी में योग के राष्ट्रीय सेमिनार आयोजन तथा विभिन्न मंडलों एवं जनपदों में संगठन के विस्तार पर व्यापक चर्चा की गई।

योग के प्रचार प्रसार के लिए दक्ष मीडिया प्रभारियों के चयन एवं नियुक्ति की योजना बनी। इसी क्रम में प्रत्येक माह ई-मैग्जीन का प्रकाशन करने के लिए संपादक मंडल का गठन किया गया तथा योग के क्षेत्र में कार्य करने वाले विभिन्न लोगों को संस्था द्वारा सम्मानित कर उन्हें प्रोत्साहित करने की योजना बनी। इंडियन योगा एसोसिएशन की मासिक पत्रिका योग वाणी के हिंदी अनुवाद के प्रकाशन पर बल दिया गया। योग में रुचि रखने वाले योगप्रेमियों, योगाचार्यों,योग प्रशिक्षकों तथा जन सामान्य को इससे जोड़ने के लिए सदस्यता अभियान चलाने पर बल दिया गया।

इसके पूर्व गोष्ठी का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ। इस अवसर पर “योगाभ्यास के दौरान सावधानियां” विषय पर एक गोष्ठी का आयोजन भी हुआ, जिसको संस्था के वाइस चेयरपर्सन भगवान सिंह, संयुक्त सचिव वंदना बरनवाल, कोषाध्यक्ष योगाचार्य अखिलेश पाण्डेय, आशीष टंडन,डा.ब्रजेश कुमार गुप्ता ने संबोधित किया। गोष्ठी का समापन संस्था सचिव अमर सिंह भदौरिया ने सभी का आभार व्यक्त कर किया। गोष्ठी में विजय कुमार मिश्रा, प्रिंस चौधरी, अमरजीत, शालिनी मेहरोत्रा, रोहित कौशिक, संजय कुमार राय, एस. एल. यादव, प्रदीप पाठक सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें: योगी ने दिखाई दरियादिली: लॉकडाउन में नियम तोड़ने पर दर्ज हुए मुकदमे वापस लेने का निर्देश

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को LikeTwitterInstagram पर Follow करना न भूलें...