उर्फी जावेद की ड्रेस में ताका-झांकी करते दिखा डॉगी, क्यूट रिएक्शन हुआ वायरल
Bollywood News: अपने अतरंगी और बोल्ड फैशन सेंस के लिए हमेशा सुर्खियों में रहने वाली सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद एक बार फिर चर्चा में हैं। हालांकि, इस बार वह अपने किसी अनोखे आउटफिट की वजह से नहीं, बल्कि पैपराजी द्वारा कैप्चर किए गए एक मजेदार स्पॉटेड वीडियो को लेकर सुर्खियों में छाई हुई हैं।
हाल ही में जब पैपराजी ने उर्फी जावेद को स्पॉट किया, तो वहां पास में मौजूद एक डॉगी को देखकर वह खुद को रोक नहीं पाईं और उस पर प्यार लुटाने लगीं। उर्फी के इस क्यूट जेस्चर से साफ पता चलता है कि वह जानवरों से कितना लगाव रखती हैं। देखते ही देखते वह डॉगी भी उर्फी के साथ काफी सहज हो गया और उनके साथ शरारत करने लगा। इसी दौरान खेल-खेल में डॉगी उर्फी की ड्रेस में ताका-झांकी करने की कोशिश करने लगा।
जैसे ही उर्फी को इस बात का अहसास हुआ, उन्होंने मुस्कुराते हुए तुरंत खुद को प्रोटेक्ट किया। पैपराजी के कैमरे में कैद हुआ उर्फी जावेद का यह बेहद ही फनी और क्यूट रिएक्शन अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस उनके इस अंदाज और डॉग लव को खूब पसंद कर रहे हैं और वीडियो पर जमकर प्यार बरसा रहे हैं।
View this post on Instagram
महरून ड्रेस में दिखा स्टाइलिश अंदाज
अगर उर्फी के लुक की बात करें तो इस दौरान वह महरून कलर की बेहद स्टाइलिश और ग्लैमरस ड्रेस में नजर आईं। अपने इस लुक को और ज्यादा आकर्षक बनाने के लिए उन्होंने हाई हील्स कैरी की हुई थीं और बालों का एक नीट बन (Bun) बनाया हुआ था, जिसमें वह हमेशा की तरह काफी खूबसूरत लग रही थीं।
इसे भी पढ़ें: कामाख्या मंदिर पहुंचीं उर्फी जावेद, फैंस को दिखाया मन्नत का दीया
इसे भी पढ़ें: कांग्रेस को कभी भी रास नहीं आया वन्देमातरम
