इस बेघर महिला की इंसानियत के बारे में जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

दुनिया में इंसानियत से बड़ी कोई और चीज नहीं है। दुर्भाग्य है कि लोग जैसे जैसे साधन संपन्न होते जा रहे है, उनके अंदर इंसानियत मरती जा रही है। कड़ुआ है मगर सच है कि गरीब मजबूर इंसान में साधन संपन्न लोगों की अपेक्षा इंसानियत कुछ ज्यादा ही देखी जाती है। ऐसी इंसानियत की एक घटना मेक्सिको की सामने आई है, जिसे जानकर आप भी समझ सकते हैं लोग क्यों कहते हैं, थोड़ा इंसानियत तो दिखाओ। यहां एक 65 वर्षीय बेघर महिला को तिजुआना की सड़क पर देखा गया। जो ठंड और बारिश से बचने के लिए एक प्लास्टिक बैग में खुद को छिपाए हुए थी। बाद में जब लोगों ने करीब से देखा तो उस प्लास्टिक के बैग में महिला के साथ 6 कुत्ते भी थे।

यह महिला खुद के साथ साथ इन कुत्तों को भी ठंड व बारिश से बचाने के लिए उस प्लास्टिक के बैग में शरण दिए हुए थी। लूज मारिया ओल्मेडो बेल्ट्रान नाम की इस महिला को Chole नाम से लोग जानते हैं। वह बीते 8 वर्षों से सड़क पर अपनी जिंदगी गुजार रही है। इन विषम परिस्थितियों में भी वह कुत्तों का ख्याल रखती है। इसके बदले में उसे इन बेजुबानों से ठंड में गर्मी के साथ साथ सुरक्षा भी मिलती है।

chole 1

जानकारी मिलने पर यहां कि स्थानीय पुलिस ने बुजुर्ग महिला को काफी समझाया कि वह उनके साथ एक शेल्टर में चले। लेकिन महिला ने इन कुत्तों को छोड़कर जाने से इनकार कर दिया। क्योंकि शेल्टर में कुत्तों को ले जाने की छूट नहीं है। वह इन कुत्तों को बेसहारा छोड़कर नहीं जाना चाहती थीं। लेकिन पुलिस ने सर्दी में अकेला नहीं छोड़ सकती थी, जिस पर महिला ने एक रात अपने बेटे के यहां गुजारी और फिर सड़क पर रहने चली गईं।

chole 1

इस पूरी घटना को फोटोग्राफर Omar Camarillo ने कैमरे में कैद कर लिया। जब उसकी यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं तो लोग भावुक हो गए। एक स्थानीय महिला Alejandra ने Chole की मदद करने का फैसला किया। साथ ही अन्य लोगों के सहयोग से अब Chole अपने छह कुत्तों के साथ एक शेल्टर में रह रही हैं।

इसे भी पढ़ें: इन्हें देखकर कोई नहीं समझ सकता मां-बेटी, उम्र जानकर रह जाएंगे हैरान

नोट: अगर आपको यह खबर पसंद आई तो इसे शेयर करना न भूलें, देश-विदेश से जुड़ी ताजा अपडेट पाने के लिए कृपया NEWS CHUSKI के Facebook पेज को LikeTwitterInstagram पर Follow करना न भूलें...